
हेमंत नागले, इंदौर। शहर के भंवरकुआं थाना क्षेत्र में एक नर्स का संदिग्ध अवस्था में शव मिला है। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। वहीं सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, मृतका के हाथ में कुछ नीडल के निशान भी मिले हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
मृतका के भाई नितिन प्रजापति का कहना है कि, उनकी बहन दीपिका प्रजापति (22 वर्षीय) खंडवा की रहने वाली है। वह इंदौर में एक निजी अस्पताल में नर्स का काम करती थी। शनिवार देर रात दीपिका की नाइट शिफ्ट थी, वह नाइट शिफ्ट करने के बाद अपने अस्थाई घर तेजाजी नगर के लिए लौट रही थी। उस दौरान वह भंवरकुआं थाना क्षेत्र में क्यों उतरी। उसके बाद क्या हुआ इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है। परिजनों का कहना है कि, दीपिका की हत्या की गई है।
#इंदौर : #भंवरकुआं_थाना क्षेत्र में 22 वर्षीय नर्स का संदिग्ध अवस्था में मिला शव। परिवार ने जताई हत्या की आशंका। #खंडवा की रहने वाली थी महिला : #आर_के_सिंह, डीसीपी जोन 4@MPPoliceDeptt @comindore @CP_INDORE #Nurse #Indore #MPNews #PeoplesUpdate pic.twitter.com/5PrnULWpkJ
— Peoples Update (@PeoplesUpdate) April 24, 2023
हाथ में दिखे नीडल के निशान
घटना को लेकर डीसीपी जोन 4 आर के सिंह का कहना है कि, पुलिस मर्ग कायम कर आगे की जांच कर रही है। हाथ में कुछ नीडल के निशान पुलिस को दिखाई दिए हैं। लेकिन शरीर पर किसी प्रकार के चोट के निशान नहीं दिखाई दे रहे हैं। पुलिस पोस्टमार्टम के बाद ही कुछ आगे की जानकारी दे पाएगी।