भोपालमध्य प्रदेश

आदिवासियों के रंग में रंगे CM शिवराज, लोकगीत पर थिरके मामा

भोपाल। जनजातीय संग्रहालय में शनिवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पहुंचे। सीएम आदिवासी संस्कृति की वेशभूषा में नजर आए। इस दौरान सीएम शिवराज आदिवासी लोकगीत पर नाचते हुए भी नजर आए। वहीं सीएम शिवराज सिंह चौहान ने राजा संग्राम शाह के नाम पर प्रतिवर्ष कलाकार को 5 लाख का पुरस्कार देने की घोषणा की है। यह पुरस्कार उस कलाकार को दिया जाएगा जिसका जनजातीय कला, गीत-संगीत के क्षेत्र में सर्वोत्कृष्ट प्रदर्शन और उल्लेखनीय योगदान होगा।

गीत-संगीत मन को प्रफुल्लित कर देते हैं: सीएम

सीएम शिवराज ने कहा- कला, संगीत और लोकगीत की धरोहर को प्रवाहमान रखने वाले हमारे जनजातीय भाई-बहनों के लिए लोकनृत्य सिर्फ उनके जीवन का अभिन्न अंग ही नहीं, बल्कि आत्मा को अप्रतिम आनंद देने वाला अलौकिक माध्यम है। प्रकृति के स्वर के समान गीत-संगीत मन को प्रफुल्लित कर देते हैं।

कलाकार को मिलेगा 5 लाख रुपए का पुरस्कार

जनजातीय संग्रहालय में आज मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कलाकारों को पुरस्कार देने की घोषण की है। सीएम ने कहा, महान योद्धा राजा संग्राम शाह जी के नाम पर प्रतिवर्ष उस कलाकार को 5 लाख रुपए का पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। जिसका जनजातीय कला, गीत-संगीत के क्षेत्र में सर्वोत्कृष्ट प्रदर्शन और उल्लेखनीय योगदान होगा।

ये भी पढे़: PM Modi’s Bhopal Visit : क्या है नया ट्रैफिक प्लान ? कौन से रास्ते रहेंगे बंद जानिए

संबंधित खबरें...

Back to top button