ताजा खबरराष्ट्रीय

इंटरनेशनल ट्रैवलर्स के लिए कोविड गाइडलाइन में ढील, केंद्र सरकार ने खत्म की RT-PCR टेस्ट की अनिवार्यता

नई दिल्ली। भारत आने वाले इंटरनेशनल यात्रियों के लिए केंद्र सरकार ने कोविड गाइडलाइन में ढील दी है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने रैंडम RT-PCR टेस्ट की अनिवार्यता को खत्म करने का निर्णय लिया है। अब तक भारत आने वाले इंटरनेशनल ट्रैवलर्स में से 2% लोगों का RT-PCR टेस्ट करना जरूरी होता था, लेकिन 20 जुलाई से यह खत्म हो जाएगा। हालांकि, एयरलाइन्स और यात्रियों को पहले की तरह कोविड-19 के नियमों का पालन करना होगा।

त्रिपुरा के बॉक्सनगर क्षेत्र के CPIM विधायक सैमसुल हक का निधन

त्रिपुरा के सोनामुरा उपखंड के बॉक्सनगर विधानसभा क्षेत्र के CPIM विधायक सैमसुल हक का मंगलवार देर रात निधन हो गया। अगरतला जीबीपी अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली, वे 67 साल के थे। बताया जा रहा है कि उनका निधन दिल का दौरा पड़ने से हुआ है। 2023 के त्रिपुरा विधानसभा चुनाव में वे पहली बार विधायक बने थे। उनके निधन के बाद अब त्रिपुरा के सोनामुरा उपमंडल में चार विधानसभा क्षेत्रों में से 2 खाली हैं। इनमें धनपुर केंद्र और बॉक्सनगर केंद्र शामिल है।

त्रिपुरा सीएम ने ट्वीट कर दुख जताया

त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने ट्वीट कर उनके निधन पर दुख जताया है। उन्होंने लिखा, बॉक्सनगर विधानसभा के विधायक सैमसुल हक के निधन की खबर सुनकर गहरा दुख हुआ है। परम दयालु सृष्टिकर्ता से उनकी दिवंगत आत्मा की शाश्वत शांति की कामना करता हूं। साथ ही, परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं।

संबंधित खबरें...

Back to top button