भोपालमध्य प्रदेश

CM Shivraj ने चाक पर बनाया मिट्टी का दीया : पंगत में बैठकर खाया खाना

छतरपुर पहुंचे सीएम शिवराज ने लोकल फॉर वोकल का किया प्रचार

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शुक्रवार को छतरपुर जिले के राजनगर विकासखण्ड के ग्राम धमना नोनेराम प्रजापति के घर पहुंचे। परिवार के सदस्यों ने आत्मीय प्रेमभाव से दोने-पत्तल में भोजन परोसा। सीएम ने पंगत में बैठकर भोजन किया और कहा- देशी खाने की बात ही अलग है। नोनेराम प्रजापति के परिवारजन और वहां उपस्थित स्वसहायता समूह की महिलाओं ने मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर प्रसन्नता जाहिर की। भोजन के बाद मुख्यमंत्री ने नोनेराम के परिवार के बुजुर्ग सदस्य और पत्नी व बच्चों का हाल चाल जाना।

CM ने चाक पर बनाया दीया और गमला

मुख्यमंत्री ने नोनेराम प्रजापति के साथ चाक पर स्वयं मिट्टी का दीया और गमला बनाया। उन्होंने कहा कि निर्मित उत्पादों के लिए मिट्टी की सुलभ उपलब्धता की व्यवस्था बनाई जाएगी। इसके अतिरिक्त माटी कला को बढ़ावा देने के लिए प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। उन्होंने जनता से मिट्टी के कारीगरों द्वारा निर्मित उत्पादों को खरीदने की अपील की। जिससे इनके उत्पाद की मांग बढ़ सके। सीएम द्वारा लोगों से कोरोना के टीके लगवाने की भी अपील की गई।

महिलाओं ने भेंट किया उपहार

मुख्यमंत्री को स्वसहायता समूह की महिलाओं ने दीपावली के उपहार के रूप में हस्तनिर्मित मिट्टी के दीये और अन्य उत्पादों का गिफ्ट हैम्पर सौजन्य भेंट किया। मुख्यमंत्री ने महिलाओं की आमदनी के बारे में जानकारी ली। उन्होंने उपस्थितजनों को दीपावली की शुभकामनाएं दी।

महिलाओं को हर महीने 10 हजार रुपए

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि समूह की महिलाओं को हर महीने 10 हजार रुपए आमदनी करने का प्रयास करेंगे। प्रदेश में 1 लाख सरकारी पदों पर युवाओं को नौकरी दी जाएगी। स्ट्रीय वेंडर्स योजना के माध्यम से छोटे व्यापारियों को बगैर ब्याज के 10 हजार रुपए ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है। धमना के मिडिल स्कूल को अगले शैक्षणिक सत्र से हाई स्कूल के रूप में में उन्नयन करने की सीएम ने बात कही।

मध्यप्रदेश से जुड़ी अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें

संबंधित खबरें...

Back to top button