ताजा खबरराष्ट्रीय

वृंदावन में आज से शुरू हुआ होली का उत्सव, 40 दिनों तक चलेगा, बांकेबिहारी मंदिर में हर सुबह भक्तों पर उड़ाया जाएगा गुलाल

देशभर में होली का त्योहार धूमधाम से मनाया जाता है, लेकिन ब्रज में होली के उत्सव का उल्लास अलग ही होता है। यहां होली सिर्फ एक दिन नहीं, बल्कि पूरे 40 दिनों तक मनाई जाती है।  ब्रज में होली का माहौल देखने के लिए दूर-दूर से लोग पहुंचते हैं। आज बसंत पंचमी के दिन से ही ब्रज में होली की शुरूआत हो गई है और अब यह उत्सव 40 दिनों तक जारी रहेगा।

हर सुबह भक्तों पर उड़ेगी गुलाल

आज बसंत पंचमी के अवसर पर वृंदावन में होली की धूम देखने को मिली। लाखों श्रद्धालु तीर्थ नदी वृंदावन पहुंचे और भगवान के साथ होली खेलने के लिए बहुत उत्साहित थे। विश्व प्रसिद्ध ठाकुर बांके बिहारी मंदिर में होली खेलने के साथ ही होली के उत्सव की शुरुआत हुई। यहां से गुलाल उड़ाने की परंपरा शुरू हो गई, जिसे सूखी होली कहा जाता है। इस उत्सव के दौरान, ठाकुर बांके बिहारी मंदिर के सेवायत हर सुबह भक्तों पर गुलाल उड़ाएंगे। यह उत्सव आने वाले 40 दिनों तक चलेगा।

जयकारों से मंदिर प्रांगण को गूंजायमान

आज के खास दिन पर बांके बिहारी महाराज ने बसंती रंग की पोशाक पहनी। जैसे ही मंदिर के द्वार खुले, भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा और सभी लोग अपने आराध्य के साथ होली खेलने के लिए उत्साहित दिखे। ठाकुर बांके बिहारी मंदिर में जैसे ही आरती समाप्त हुई, मंदिर के सेवायतों ने गुलाल उड़ाना शुरू कर दिया था। इसके बाद भक्तों ने ठाकुर बांके बिहारी महाराज के जयकारे लगाते हुए मंदिर प्रांगण को गूंजायमान कर दिया। भक्तों ने खुशी-खुशी होली के गीत गाए और इस उत्सव का आनंद लिया।

कई प्रमुख मंदिरों में होली की शुरुआत

ठाकुर बांके बिहारी मंदिर के साथ ही वृंदावन के कई प्रमुख मंदिरों जैसे निधिवन, राधावल्लभ, राधा रमण आदि में भी आज से होली की शुरुआत हो गई। यहां भी होली का उत्सव 40 दिनों तक चलता रहेगा और भक्त भगवान के साथ रंगों में सराबोर होकर इस पर्व का आनंद लेंगे।

ये भी पढ़ें – महाकुंभ में स्नान के लिए भूटान नरेश पहुंचे लखनऊ, एयरपोर्ट पर सीएम योगी ने किया स्वागत

संबंधित खबरें...

Back to top button