
भोपाल। राजधानी के रविंद्र भवन के ऑडिटोरियम में नगर निगम के वार्ड आरक्षण की प्रक्रिया चल रही है। भोपाल के 85 वार्डों का नए सिरे से आरक्षण होगा। ऑडिटोरियम में बीजेपी-कांग्रेस के नेताओं के साथ हर वार्ड से लोग भी पहुंचे हैं। कलेक्टर अविनाश लवानिया की मौजूदगी में वार्डों का आरक्षण हो रहा है।
ये भी पढ़ें: MP Panchayat Chunav Aarakshan : भोपाल जिला पंचायत में 03 और बैरसिया में 05 सीटें ओबीसी को मिली, देखें लिस्ट
आरक्षण प्रक्रिया पर कांग्रेस की आपत्ति
आरक्षण से पहले कांग्रेस ने आरक्षण की प्रक्रिया पर सवाल उठाए। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जेपी धनोपिया ने खड़े होकर प्रक्रिया पर सवाल उठाए और कलेक्टर से प्रक्रिया के बारे में पूछा। इस दौरान आरक्षण प्रक्रिया कुछ देर तक रुकी रही। हालांकि, कांग्रेस ने आरक्षण प्रक्रिया पर ही आपत्ति लगा दी है। पूर्व पार्षद अमित शर्मा ने एससी-एसटी को छोड़ बाकी सभी वार्डों को आरक्षण की कार्रवाई में शामिल करने की मांग उठाई।
ओबीसी के लिए 23 वार्ड आरक्षित
ओबीसी कैटेगिरी के लिए कुल 23 वार्ड रिजर्व किए गए हैं। इनमें से 50% वार्ड पर महिलाएं चुनाव लड़ेंगी। ऐसे में 12 वार्ड आरक्षित किए गए हैं। जिनमें वार्ड 72 ,13, 18, 75, 37, 16, 67, 31, 06, 35, 21, 25, 57, 05, 36, 29, 08, 09, 58, 55, 85, 68, 73 शामिल हैं।
ये 12 वार्ड OBC महिला के लिए आरक्षित
ओबीसी के 23 में से 12 वार्ड महिला के लिए आरक्षित किए गए। जिनमें वार्ड 75, 37, 67, 31, 35, 21, 08, 85, 68, 55, 06, 09 शामिल है।
इस प्रकार वार्डों का आरक्षण
- वार्ड-1 अनारक्षित
- वार्ड-2 अनारक्षित (महिला)
- वार्ड-3 अनारक्षित (महिला)
- वार्ड-4 अनारक्षित
- वार्ड-5 ओबीसी
- वार्ड-6 ओबीसी (महिला)
- वार्ड-7 अनारक्षित (महिला)
- वार्ड-8 ओबीसी (महिला)
- वार्ड-9 ओबीसी (महिला)
- वार्ड-10 एससी (महिला)
- वार्ड-11 एससी (महिला)
- वार्ड-12 अनारक्षित
- वार्ड-13 ओबीसी
- वार्ड-14 अनारक्षित (महिला)
- वार्ड-15 अनारक्षित
- वार्ड-16 ओबीसी
- वार्ड-17 अनारक्षित (महिला)
- वार्ड-18 ओबीसी
- वार्ड-19 अनारक्षित
- वार्ड-20 अनारक्षित (महिला)
- वार्ड-21 ओबीसी (महिला)
- वार्ड-22 अनारक्षित
- वार्ड-23 अनारक्षित (महिला)
- वार्ड-24 अनारक्षित
- वार्ड-25 ओबीसी
- वार्ड-26 एसटी (महिला)
- वार्ड-27 अनारक्षित
- वार्ड-28 एससी
- वार्ड-29 ओबीसी
- वार्ड-30 अनारक्षित
- वार्ड-31 ओबीसी (महिला)
- वार्ड-32 अनारक्षित (महिला)
- वार्ड-33 अनारक्षित
- वार्ड-34 अनारक्षित
- वार्ड-35 ओबीसी (महिला)
- वार्ड-36 ओबीसी
- वार्ड-37 ओबीसी (महिला)
- वार्ड-38 अनारक्षित (महिला)
- वार्ड-39 अनारक्षित
- वार्ड-40 अनारक्षित
- वार्ड-41 अनारक्षित
- वार्ड-42 अनारक्षित
- वार्ड-43 अनारक्षित (महिला)
- वार्ड-44 अनारक्षित
- वार्ड-45 अनारक्षित (महिला)
- वार्ड-46 अनारक्षित
- वार्ड-47 एससी (महिला)
- वार्ड-48 एससी
- वार्ड-49 एससी
- वार्ड-50 एससी (महिला)
- वार्ड-51 अनारक्षित (महिला)
- वार्ड-52 अनारक्षित (महिला)
- वार्ड-53 एससी
- वार्ड-54 अनारक्षित
- वार्ड-55 ओबीसी (महिला)
- वार्ड-56 अनारक्षित
- वार्ड-57 ओबीसी
- वार्ड-58 ओबीसी
- वार्ड-59 एससी (महिला)
- वार्ड-60 एसटी
- वार्ड-61 अनारक्षित
- वार्ड-62 अनारक्षित
- वार्ड-63 एससी
- वार्ड-64 अनारक्षित (महिला)
- वार्ड-65 अनारक्षित (महिला)
- वार्ड-66 अनारक्षित
- वार्ड- 67 ओबीसी (महिला)
- वार्ड- 68 ओबीसी (महिला)
- वार्ड-69 अनारक्षित
- वार्ड-70 अनारक्षित
- वार्ड-71 अनारक्षित (महिला)
- वार्ड-72 ओबीसी
- वार्ड-73 ओबीसी
- वार्ड-74 अनारक्षित
- वार्ड-75 ओबीसी (महिला)
- वार्ड-76 एससी
- वार्ड-77 अनारक्षित
- वार्ड-78 अनारक्षित
- वार्ड-79 अनारक्षित (महिला)
- वार्ड-80 अनारक्षित (महिला)
- वार्ड-81 एससी (महिला)
- वार्ड-82 अनारक्षित (महिला)
- वार्ड-83 अनारक्षित
- वार्ड-84 अनारक्षित (महिला)
- वार्ड-85 ओबीसी (महिला)