अंतर्राष्ट्रीय

China Population: 60 साल में पहली बार घटी चीन की आबादी, बर्थ रेट में आई कमी… जल्द बन सकता है बुजुर्गों का देश!

दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश चीन की जनसंख्या में ऐतिहासिक गिरावट दर्ज की गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 2022 में चीन की आबादी में 60 साल में पहली बार कमी देखी गई है। चीन में 2022 में 9.56 मिलियन (90 लाख 56 हजार) लोगों ने जन्म लिया, जबकि मरने वालों की तादाद 10.41 मिलियन (1 करोड़ 41 हजार) दर्ज की गई।

नेशनल बर्थ रेट में गिरावट दर्ज

पिछले साल चीन के नेशनल बर्थ रेट में रिकॉर्ड गिरावट दर्ज की गई है। नेशनल ब्यूरो स्टेटिस्टिक्स के मुताबिक, चीन में साल 2021 में बर्थ रेट 7.52% था, जो साल 2022 में घटकर 6.67% रह गया। चीन में साल 2022 में 95 लाख बच्चे पैदा हुए, जबकि साल 2021 में वहां 1 करोड़ 62 लाख बच्चे पैदा हुए थे।

चीन में जन्म लेने वालों के मुकाबले मौतें ज्यादा

चीन के नेशनल ब्यूरो ऑफ स्टैटिक्स के आंकड़ों के अनुसार, साल 2022 के अंत में देश की जनसंख्या 1.41175 अरब थी जो कि साल 2021 के 1.41260 अरब के मुकाबले कम है। चीन की आबादी में वहां के 31 राज्यों के लोगों को गिना जाता है। इसमें हांगकांग, मैकाऊ और ताइवान शामिल नहीं हैं।

हाल ही में चीन की सरकार ने बताया था कि उनके यहां 8 दिसंबर 2022 से लेकर 12 जनवरी 2023 तक करीब 60 लोगों की कोरोना के कारण मौत हुई है। रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले 6 दशक में पहली बार चीन में जन्म लेने वालों से ज्यादा लोगों की मौत हुई है।

चीन बन जाएगा बुजुर्गों का देश

चीन में कम लोग पैदा हो रहे हैं, इसके साथ ही वहां की आबादी तेजी से बूढ़ी हो रही है। ऐसे में जल्द ही ऐसा समय भी आएगा, जब चीन के पास काम करने वाले युवाओं की कमी होगी और वो बुजुर्गों का देश बन जाएगा। चीन की जनसंख्या में आ रही गिरावट का आर्थिक तौर पर काफी बुरा असर होगा। चीनी अधिकारियों ने पिछले साल स्वीकार किया था कि देश की जनसंख्या में संभवत: 2025 से पहले गिरावट शुरू हो जाएगी।

चीन ने वन चाइल्ड पॉलिसी में दी ढील

  • चीन ने 1979 में वन चाइल्ड पॉलिसी इंट्रोड्यूस की थी। 1980 से इसे लागू कर दिया गया। उस समय चीन की आबादी 98.61 करोड़ थी और लगातार बढ़ रही थी।
  • वन चाइल्ड पॉलिसी लागू होने के बाद 1 से ज्यादा बच्चे होने पर लोगों पर फाइन लगाया गया। इसके साथ ही महिलाओं को जबरन गर्भपात कराने के लिए मजबूर किया गया और पुरुषों की जबरन नसबंदी की गई।
  • माना जाता है कि इस दौरान चीन ने 40 करोड़ बच्चों को जन्म से रोका।
  • चीन में जनसंख्या दर 2016 से ही कम हो रही है। 2016 में उन्होंने 35 साल से चली आ रही एक-बच्चे की नीति में ढील दी थी। इसके बाद परिवारों को दो बच्चे पैदा करने की अनुमति मिली थी।
  • 2021 बच्चे पैदा करने की सीमा बढ़ाकर तीन कर दी गई। छोटे परिवारों को और बच्चे पैदा करने के लिए प्रोत्साहित भी किया जा रहा है।

अन्य अंतर्राष्ट्रीय खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

संबंधित खबरें...

Back to top button