राष्ट्रीय

झारखंड हादसा अपडेट : गैस सिलेंडर से भरे ट्रक ने बस को मारी टक्कर, 16 लोगों की दर्दनाक मौत

झारखंड के पाकुड़ में बुधवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। लिट्टीपाड़ा-अमड़ापाड़ा रोड पर गैस सिलेंडर से भरे ट्रक ने बस को टक्कर मार दी। दुमका रेंज के DIG सुदर्शन मंडल ने बताया कि इस हादसे में 16 लोगों की मौत हो गई है। वहीं 31 लोग घायल बताए जा रहे हैं। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पाकुड़ SP एचपी जनार्दन ने बताया कि 16 शव बरामद किए गए हैं। इसमें 12 की पहचान हो चुकी है।

मुख्यमंत्री ने जताया दुख

इस घटना पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ट्वीट कर शोक व्यक्त किया है। सीएम ने कहा कि लिट्टीपाड़ा-आमड़ापाड़ा सड़क पर हुई दुर्घटना की हृदयविदारक खबर से मन अत्यंत व्यथित है। उन्होंने कहा, परमात्मा दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान कर शोक संतप्त परिवारों को दुख की इस घड़ी को सहन करने की शक्ति दें।

दोनों गाड़ियों के परखच्चे उड़े

जानकारी के मुताबिक, बस पाकुड़ से दुमका जा रही थी। इस दौरान बस में 55 से अधिक लोग सवार थे। बता दें कि टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए। वहीं बस को काटकर शवों को बाहर निकाला गया। इस हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।

कोहरे के कारण हुआ हादसा

हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच में जुट गए। पुलिस के मुताबिक, घने कोहरे के कारण ये हादसा हुआ है। जिस वजह से ट्रक चालक को सामने से आ रही बस नहीं दिखी और ये हादसा हो गया।

राष्ट्रीय की अन्य खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

संबंधित खबरें...

Back to top button