राष्ट्रीय

Azadi Ka Amrit Mahotsav : पीएम मोदी की मौजूदगी में सीएम गहलोत का तंज, बोले- देश में है हिंसा और तनाव का माहौल

PM मोदी ने ब्रह्माकुमारी संस्थान के अमृत महोत्सव का वर्चुअल शुभारंभ किया। पीएम मोदी ने कहा कि इस कार्यक्रम में स्वर्णिम भारत के लिए भावना भी है, साधना भी है। इसमें देश के लिए प्रेरणा भी है, ब्रह्मकुमारियों के प्रयास भी हैं। वहीं इस कार्यक्रम में जुड़े मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मोदी की मौजूदगी में कहा कि देश में हिंसा और तनाव का माहौल है, जिससे जल्द ही मुक्ति मिलनी चाहिए।

देश के अंदर तनाव और हिंसा का माहौल : सीएम गहलोत

इस दौरान सीएम गहलोत ने कहा कि प्रधानमंत्री की तरफ से कार्यक्रम में जो संदेश दिया जाएगा वह कोने-कोने तक पहुंचेगा। सीएम गहलोत ने कहा कि हम चाहते हैं कि देश में भाईचारा, शांति और सद्भाव मजबूत हो जिसकी हमें आवश्यकता है।

ये भी पढ़ें- GOA ELECTION 2022 : बीजेपी ने जारी की 34 उम्मीदवारों की लिस्ट, सीएम प्रमोद सावंत सांकेलिम से लड़ेंगे चुनाव

उन्होंने आगे कहा कि ऐसा देखने में आ रहा है कि देश के अंदर तनाव और हिंसा का माहौल है, उनसे छुटकारा मिले ये आपकी, हम सबकी इच्छा है। गहलोत ने कहा कि मैं समझता हूं कि सत्य, अहिंसा के मार्ग पर चलकर ही समाज को और देश को आगे बढ़ा सकते हैं, जहां पर शांति होगी वहीं विकास होगा।

राष्ट्र की प्रगति में ही हमारी प्रगति : पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि राष्ट्र की प्रगति में ही हमारी प्रगति है। हमसे ही राष्ट्र का अस्तित्व है और राष्ट्र से ही हमारा अस्तित्व है। ये भाव, ये बोध नए भारत के निर्माण में हम भारतवासियों की सबसे बड़ी ताकत बन रहा है। आज देश जो कुछ कर रहा है उसमें सबका प्रयास शामिल है।

समानता की बुनियाद पर मजबूत बने समाज

पीएम मोदी ने कहा कि आज हम एक ऐसी व्यवस्था बना रहे हैं जिसमें भेदभाव की कोई जगह न हो। एक ऐसा समाज बना रहे हैं, जो समानता और सामाजिक न्याय की बुनियाद पर मजबूती से खड़ा हो।

ये भी पढ़ें- UP Election 2022 : मुलायम सिंह के साढू, कांग्रेस की पोस्टर गर्ल बीजेपी में शामिल; अखिलेश को लेकर प्रमोद गुप्ता ने कही ये बात

महिलाओं को लेकर समाज में आ रहा बदलाव

पीएम मोदी ने कहा, ‘हमारी बेटियां भी अब देश रक्षा में योगदान दे रही हैं। NDA में बेटियों का एडमिशन हो रहा है। 2019 के चुनावों में हमने देखा पुरुषों से ज्यादा महिलाओं ने योगदान दिया। आज देश में महिलाएं अहम मंत्रालय संभाल रही हैं। समाज इस बदलाव का नेतृत्व खुद कर रहा है। यह बदलाव साफ संकेत है कि नया भारत कैसा होगा, कितना सामर्थ्यशाली होगा।’

आने वाले 25 साल : पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि अमृतकाल का ये समय, सोते हुए सपने देखने का नहीं बल्कि जागृत होकर अपने संकल्प पूरे करने का है। आने वाले 25 साल, परिश्रम की पराकाष्ठा, त्याग, तप-तपस्या के 25 वर्ष हैं। सैकड़ों सालों की गुलामी में हमारे समाज ने जो गंवाया है, ये 25 साल का कालखंड, उसे दोबारा प्राप्त करने का है।

ये भी पढ़ें- PM मोदी आज ‘आजादी के अमृत महोत्सव’ को समर्पित पहलों की करेंगे शुरुआत, साल भर चलेंगे कार्यक्रम

प्रधानमंत्री ने इन अभियानों का आगाज किया

1. वैक्सीनेशन अभियान: गांव-गांव में लोगों के लिए वैक्सीन लगाने और जागरूक करने।

2. आत्मनिर्भर किसान: किसानों को यौगिक-जैविक खेती के प्रति जागरूक करने।

3. महिलाएं: नए भारत की ध्वज वाहक अभियान

4. अनदेखा भारत साइकिल रैली

5. सड़क सुरक्षा के लिए देशभर में 150 बाइक रैली- एक बाइक रैली में 75 बाइक शामिल होंगी। सभी रैलियों को मिलाकर 25 हजार किमी की दूरी तय की जाएगी।

6. आबू रोड से दिल्ली जाने वाली ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ बाइक रैली।

7. युवाओं को सशक्त बनाने के लिए ‘बस यात्रा’ और ‘स्वच्छ भारत अभियान।’

संबंधित खबरें...

Back to top button