
आजकल शराब लोगों की जिंदगी से बढ़कर होने लगी है। कुछ ऐसा ही घटनाक्रम मप्र के बैतूल में सामने आया है। जहां पत्नी ने पति को शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो उसने पत्नी पर केरोसिन डाल कर जिंदा जला दिया। आग में महिला बुरी तरह जल गई हैं। जिसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
ये भी पढ़ें: उज्जैन में ट्रिपल मर्डर से फैली सनसनी; पेटी में मिला बुजुर्ग महिला का शव, अलग जगह मिला बेटे और पोते के शव
केरोसिन डालकर लगाई आग
जानकारी के मुताबिक ये मामला बैतूल जिले के आठनेर के बाकुड़ढाना गांव का है। जहां रीमा बाई उइके ने पति अजय उइके को शराब पीने के लिए पैसे देने से इंकार कर दिया तो उसने गुस्से में उस पर केरोसिन डालकर आग लगा दी। जलाने की जानकारी आसपास के लोगों ने डायल 100 को दी। उन्होंने महिला की गंभीर हालत देख इलाज के लिए आठनेर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भर्ती कराया, जहां से महिला को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
महिला 70 से 80% तक जल चुकी
इस मामले को लेकर पुलिस ने बताया कि महिला से उसके पति ने शराब के लिए पैसे मांगे थे। महिला के पैसे नहीं देने पर पति-पत्नी के बीच बहस हो गई। बहस इतना बढ़ा कि पति ने गुस्से में पत्नी के ऊपर केरोसिन डालकर आग लगा दी। वहीं डॉक्टर्स का कहना है कि महिला का 70 से 80% शरीर जल गया है। इधर, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।