Raipur News:रायपुर में तेज रफ्तार कार ने 8 साल की छात्रा को मारी टक्कर, पैर की हड्डी टूटी, गंभीर हालत में एम्स रेफर:video वायरल
स्कूल से घर लौट रही चौथी कक्षा की छात्रा को कार ने रौंदा, चालक कार छोड़कर फरार, CCTV के आधार पर तलाश में जुटी पुलिस,राजधानी रायपुर में तेज रफ्तार का कहर एक बार फिर देखने को मिला। कोतवाली थाना क्षेत्र के शीतला मंदिर गली में स्कूल से घर लौट रही चौथी कक्षा की छात्रा महिमा ध्रुव (8) सड़क हादसे का शिकार हो गई। तेज रफ्तार कार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।
PREM
6 Aug 2026



























