CG NEWS : रायपुर फ्लाईओवर पर बेकाबू कार का कहर: महिला चालक ने कई लोगों को मारी टक्कर, कई घायल

सरस्वती नगर फ्लाईओवर पर तेज रफ्तार कार ने बाइक सवारों और राहगीरों को लिया चपेट में, पुलिस जांच में जुटी राजधानी रायपुर में शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे सरस्वती नगर फ्लाईओवर पर एक तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित हो गई। कार ने फ्लाईओवर पर चल रहे दोपहिया वाहन चालकों और राहगीरों को टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
रायपुर फ्लाईओवर पर बेकाबू कार का कहर: महिला चालक ने कई लोगों को मारी टक्कर, कई घायल

Raipur News: राजधानी रायपुर के सरस्वती नगर थाना क्षेत्र स्थित फ्लाईओवर पर शुक्रवार सुबह एक तेज रफ्तार कार बेकाबू होकर कई लोगों को टक्कर मार गई। हादसे में कई लोग घायल हुए हैं, जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कार एक महिला चला रही थी। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें: CG NEWS: SECL माइंस सर्वे पर बवाल: मदननगर में ग्रामीणों और पुलिस की तीखी झड़प, कई पुलिसकर्मी घायल

रफ्तार बनी हादसे की वजह

राजधानी रायपुर में शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे सरस्वती नगर फ्लाईओवर पर एक तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित हो गई। कार ने फ्लाईओवर पर चल रहे दोपहिया वाहन चालकों और राहगीरों को टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

घायलों को लोगों ने पहुंचाया अस्पताल

हादसे के तुरंत बाद आसपास मौजूद लोगों ने मानवता दिखाते हुए घायलों को अस्पताल पहुंचाया। सूचना मिलने पर सरस्वती नगर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू कराया।

ये भी पढ़ें: CG NEWS: 1 लाख की रिश्वत लेते प्रभारी सिविल सर्जन गिरफ्तार, ACB ने कॉलेज मोड़ पर रंगे हाथों दबोचा

कई वाहन हुए क्षतिग्रस्त

कार की टक्कर से फ्लाईओवर पर खड़ी और चल रही कई बाइक क्षतिग्रस्त हो गईं। घटनास्थल पर टूटी हुई बाइक और क्षतिग्रस्त वाहन हादसे की गंभीरता बयां कर रहे थे।

पुलिस जुटी जांच में

फिलहाल हादसे की असली वजह सामने नहीं आई है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज कर रही है। महिला चालक से भी पूछताछ की जाएगी।

ये भी पढ़ें: CG NEWS: शराब घोटाले में चैतन्य बघेल को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, हाईकोर्ट की जमानत बरकरार, ED-ACB की याचिका खारिज

घायलों की स्थिति पर इंतजार

पुलिस की ओर से अभी तक घायलों की आधिकारिक संख्या और उनकी स्वास्थ्य स्थिति को लेकर कोई विस्तृत जानकारी जारी नहीं की गई है। जांच पूरी होने के बाद ही हादसे के कारण स्पष्ट हो सकेंगे।

PREM

मै प्रेम निर्मलकर मैने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत दैनिक भास्कर से की, विगत 18 वर्षों से मुझे पत...

Latest Posts