
टीवी एक्टर शाहीर शेख के पिता शाहनवाज शेख का निधन हो गया है। वह कोरोना वायरस से संक्रमित थे। सिवीयर कोविड इंफेक्शन होने की वजह से उनकी हालत क्रिटिकल हो गई थी और उन्हें अस्पताल में वेंटिलेटर पर रखा गया था। अभी बीते रोज ही शाहीर ने अपने प्रशंसकों से अपने पिता के लिए दुआ करने की अपील की थी।
अली गोनी ने पोस्ट शेयर कर दी जानकारी
शाहिर के दोस्त और एक्टर अली गोनी ने अपने ट्विटर हैंडल पर इस बात की जानकारी देते हुए शोक व्यक्त किया। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, “इन्ना लिल्लाही व इन्ना इलैही राजिऊन (वास्तव में हम भगवान के बन्दे हैं और वास्तव में हम उसी के पास लौट जाते हैं।) अल्लाह अंकल की आत्मा को शांति दे। मजबूत रहो शाहिर भाई।” अली की इस पोस्ट पर कमेंट कर फैंस समेत कई सेलेब्स ने शाहीर के पिता के निधन पर उन्हें श्रद्धांजलि दी है।
Inna Lillahi wa inna ilayhi raji'un ?? May Allah rest uncle’s soul in peace bhai @Shaheer_S stay strong bhai ❤️
— Aly Goni (@AlyGoni) January 19, 2022
शाहीर शेख ने फैंस से की थी अपील
शाहीर शेख ने दो दिन पहले 18 जनवरी को पोस्ट शेयर कर अपने पिता के संक्रमित होने की जानकारी दी थी। अपने पिता के साथ एक पुरानी तस्वीर शेयर करते हुए फैंस से उनके पिता की सेहत के लिए दुआ करने की अपील की थी। उन्होंने लिखा था, ‘मेरे डैड वेंटीलेटर पर हैं…कोविड के गंभीर इंफेक्शन से जूझ रहे हैं…प्लीज उन्हें अपनी दुआओं में याद रखें।’
My dad is on a ventilator, suffering from a severe covid infection… pls keep him in your prayers ..?????? pic.twitter.com/z83Y6tigMs
— Shaheer Sheikh (@Shaheer_S) January 18, 2022
‘पवित्र रिश्ता 2’ में आएंगे नजर
वर्क फ्रंट की बात करें तो शाहिर ने 8 साल पहले टीवी शो महाभारत में अर्जुन की भूमिका निभाकर पॉपुलैरिटी हासिल की थी। आखिरी बार उन्हें ‘पवित्र रिश्ता 2’ में मानव का किरदार निभाते हुए देखा गया था और आने वाले दिनों में वह इसी के दूसरे सीजन में नजर आएंगे।
ये भी पढ़ें- कन्नड़ फिल्ममेकर प्रदीप राज का कोरोना से निधन, केजीएफ स्टार यश की फिल्म किरातका का भी किया था निर्देशन