इंदौरताजा खबरमध्य प्रदेश

इंदौर में 1 करोड़ 90 लाख की धोखाधड़ी : तेल व्यापारी ने नहीं लौटाए उधारी के रुपए, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

इंदौर। पुलिस ने एक तेल व्यापारी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है, जिसने अपने परिचित से धोखाधड़ी पूर्वक व्यापार करने के लिए रुपए लिए और समय पर नहीं लौटाए। इसके बाद फरियादी ने पुलिस की शरण ली और आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया। भंवरकुआं पुलिस ने मामला दर्ज कर शनिवार सुबह आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

भंवरकुआं थाने के एसआई आनंद रायने बताया कि अजय शिवानी नामक फरियादी द्वारा उनके परिचित शंकरलाल आसावा को व्यापार करने के लिए 1 करोड़ 90 लाख रुपए अलग-अलग किस्तों में दिए थे। लेकिन, आरोपी शंकरलाल आसावा द्वारा समय रहते रुपए नहीं लौटाए और फरियादी को रुपए देने से भी मना कर दिया।

इसके बाद फरियादी ने पुलिस की शरण ली। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी शंकरलाल आसावा को गिरफ्तार कर लिया है। जिसके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

(इनपुट- हेमंत नागले)

मध्य प्रदेश की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

संबंधित खबरें...

Back to top button