राष्ट्रीय

राजस्थान : गहलोत सरकार ने मंजूर किए 3 मंत्रियों के इस्तीफे, शाम को कैबिनेट की अहम बैठक बुलाई

राजस्थान में अशोक गहलोत सरकार के तीन मंत्रियों ने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। सीएम अशोक गहलोत ने तीनों मंत्रियों के इस्तीफे स्वीकार कर लिए हैं। राज्य के शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा, स्वास्थ्य मंत्री रघु शर्मा और राजस्व मंत्री हरीश चौधरी ने सोनिया गांधी को चिट्ठी लिखकर इस्तीफा देने की पेशकश की थी। बता दें कि सीएम गहलोत आज शाम को राज्यपाल से मुलाकात कर सकते हैं। राजस्थान कांर्गेस के सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार, कल शाम 4 बजे राजस्थान मंत्रिमंडल का पुनर्गठन हो सकता है। सीएम गहलोत ने मंत्रिमंडल की बैठक आज शाम 5 बजे बुलाई है।

मंत्रिमंडल में 12 मंत्रियों के पद खाली

आज इस्तीफा देने वाले नेताओं के पास अब संगठन में पद रह गए हैं। डोटासरा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष हैं, हरीश पंजाब और रघु गुजरात कांग्रेस प्रभारी हैं। एक व्यक्ति एक पद के सिद्धांत के चलते इन तीनों ने इस्तीफा दिया है। इस्तीफों को मिलाकर अब गहलोत मंत्रिमंडल में 12 पद खाली हो गए हैं।

कैबिनेट बैठक में और मंत्री भी दे सकते हैं इस्तीफा

सीएम अशोक गहलोत ने आज शाम को अपने आवास पर कैबिनेट और मंत्रिपरिषद की बैठक बुलाई है। इस बैठक में कई और मंत्रियों के भी इस्तीफे लिए जा सकते हैं। माना जा रहा है कि करीब 4 मंत्रियों के इस्तीफे और लिए जा सकते हैं। शाम तक इस बारे में तस्वीर साफ हो जाएगी।

जयपुर पहुंचे थे अजय माकन

कांग्रेस नेता और पार्टी के राजस्थान प्रभारी अजय माकन शुक्रवार रात अचानक जयपुर पहुंचे थे। उन्होंने कल रात ही साफ कर दिया था कि इस्तीफे मंजूर ही समझे जाएं। कल शाम को ही तीनों मंत्रियों ने इस्तीफे भिजवाए थे। इसके लिए तीनों के पास दिल्ली से फोन आए थे। तीनों के इस्तीफे के लेटर सोनिया गांधी और सीएम अशोक गहलोत के पास भेजे गए थे। जिन्हें मंजूर कर लिया गया।

राष्ट्रीय की अन्य खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

संबंधित खबरें...

Back to top button