
भोपाल। मध्य प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर प्रदेश में सभी राजनीतिक पार्टियां ने तैयारियां शुरू कर दी है। वहीं आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री एवं राज्यसभा सांसद डॉ. संदीप पाठक ने चुनाव का शंखनाद कर दिया है। उन्होंने ऐलान करते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी (AAP) प्रदेश में सभी 230 सीटों पर पूरी ताकत से चुनाव लड़ेगी।
14 मार्च को राजधानी आएंगे केजरीवाल
दिल्ली के मुख्यमंत्री एवं पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल 14 मार्च को राजधानी भोपाल में रैली और विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। राष्ट्रीय संगठन महामंत्री डॉ. संदीप पाठक लगातार मध्यप्रदेश दौरे पर है। ग्वालियर, सतना एवं जबलपुर में कार्यकर्ता संवाद के बाद उन्होंने शनिवार को भोपाल संभाग के कार्यकर्ताओं से संवाद किया। इस दौरान हजारों की संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।
भाजपा-कांग्रेस को जनता से कोई मतलब नहीं है : पाठक
भोपाल में सांसद डॉ. संदीप पाठक ने प्रेस वार्ता में कहा, राजनीति दो तरह की रह गई है। एक अच्छी और एक बुरी। अब मध्य प्रदेश की जनता खुद को ठगा महसूस कर रही है और तीसरा विकल्प तलाश रही है। विधायकों का बाजार बना हुआ। कांग्रेस बिक रही है और भाजपा खरीद रही है। इन दोनों ही पार्टी को जनता से कोई मतलब नहीं है।
#भोपाल : #मध्य_प्रदेश के #विधानसभा_चुनाव में #आम_आदमी_पार्टी सभी 230 सीटों पर पूरी ताकत से चुनाव लड़ेगी। पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक #अरविंद_केजरीवाल जल्द ही राजधानी भोपाल में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे : राष्ट्रीय संगठन महामंत्री एवं राज्यसभा सांसद #डॉ_संदीप_पाठक… https://t.co/RlQZZ5lMrb pic.twitter.com/rAd3rTviOD
— Peoples Samachar (@psamachar1) March 4, 2023
जनता काम की राजनीति को अपनाएगी : पाठक
सांसद डॉ. संदीप पाठक ने कहा, मध्य प्रदेश की जनता ने कांग्रेस और भाजपा को काम करने का भरपूर मौका दिया। ये दोनों ही पार्टी नहीं कह सकती कि इनको मौका नहीं मिला। प्रदेश की दो दलिए लूट की व्यवस्था से जनता बेहद परेशान है। हमें पूरा विश्वास है प्रदेश की जनता काम की राजनीति को अपनाएगी। अरविंद केजरीवाल मॉडल पर मोहर लगाएगी। मध्य प्रदेश में भी दिल्ली की तर्ज पर शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली एवं पानी पर काम करेंगे। ऐतिहासिक बदलाव आम आदमी पार्टी की लड़ाई केवल विकास की, भ्रष्टाचार मुक्त देश बनाने की है। व्यवस्था परिवर्त्तन की है।
14 मार्च को भोपाल में करेंगे रैली
आम आदमी पार्टी 14 मार्च से मप्र के विधानसभा चुनाव का आगाज करने जा रही है। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान 14 जनवरी को भोपाल आएंगे। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री संदीप पाठक ने बताया 14 मार्च को अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान भोपाल आ रहे हैं। मप्र में यह पहली चुनावी रैली होगी। इसी रैली के साथ ही आप पार्टी मप्र में चुनावी शंखनाद का ऐलान करेगी। सीएम केजरीवाल भोपाल में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे।
ये भी पढ़ें: भोपाल में ‘आप’ के महासचिव, कहा- एक मौका केजरीवाल को दे दो, BJP-कांग्रेस को लेकर कही ये बात