
हेमंत नागले, इंदौर। इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने विश्वविद्यालय में चल रही अनियमितताओं के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। संभाग भर से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में डीएवीवी के आरएनटी मार्ग परिसर पहुंचे और मौजूदा अधिकारियों को 23 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा।
ABVP के सैकड़ों कार्यकर्ता DAVV आरएनटी मार्ग परिसर पहुंचे
ए प्लस ग्रेड प्राप्त इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय में चल रही अनियमितताओं को समाप्त करने के उद्देश्य से एबीवीपी के सैकड़ों कार्यकर्ता डीएवीवी आरएनटी मार्ग परिसर पहुंचे। छात्र संगठन के आने की जानकारी डीएवीवी प्रबंधन और पुलिस को पहले से थी। जिसके चलते पुलिस प्रशासन ने खास इंतजाम परिसर में कर रखा था। करीब 5 स्थानों का बल प्रदर्शन पूरे समय पुलिस के आला अधिकारियों के साथ मौके पर मौजूद रहा और 3 घंटे से अधिक चले इस प्रदर्शन में किसी तरह की कोई आपात स्थिति नहीं बनी। हंगामे और नारेबाजी के बाद छात्र संगठन के नेताओं ने मांग पत्र प्रभारी कुलपति डॉ. सुमंत कटियाल रजिस्ट्रार और अन्य अधिकारियों को सौंपते हुए मामले में जल्द ही निर्णय लेने की बात कही। हालांकि, छात्र संघ की कुछ मांगों का निराकरण मौके पर ही कर दिया गया।
मांगें नहीं माने जाने पर कर सकते हैं बड़ा आंदोलन!
छात्र संगठन की ओर से आंदोलन का नेतृत्व कर रहे डॉ. वीरेंद्र सोलंकी ने भी मीडिया से बात की और दिए गए लिखित ज्ञापन का जिक्र करते हुए कहा कि समय रहते मांगें नहीं माने जाने पर इससे बड़ा आंदोलन करेंगे।
#इंदौर : देवी अहिल्या विश्वविद्यालय में #ABVP के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने विश्वविद्यालय में चल रही अनियमितताओं के खिलाफ मोर्चा खोला। संभाग भर से कार्यकर्ता बड़ी संख्या में #DAVV के आरएनटी मार्ग परिसर पहुंचे और मौजूदा अधिकारियों को 23 सूत्री मांग पत्र सौंपा।@ABVPVoice @Davv_indore… pic.twitter.com/WWRA0gGzvr
— Peoples Samachar (@psamachar1) June 14, 2023