हरदा में 67वां पुलिस स्मृति दिवस, शहीद जवानों को पुष्पचक्र अर्पित कर दी श्रद्धांजलि
हरदा की पुलिस लाइन में बुधवार को 67वां पुलिस स्मृति दिवस मनाया गया। पुलिस अधीक्षक शशांक ने परेड की सलामी ली और शहीद जवानों के नामों का वाचन कर श्रद्धांजलि दी। कलेक्टर कुमार सत्यम सहित अधिकारियों ने अमर शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित किए। इस दौरान शहीद जवानों के परिजनों को शॉल और श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया।
Uttam Tenguriya
21 Oct 2026


























