जबलपुरमध्य प्रदेश

लड़की की आंखों में एसिड डाला, दिखाई देना बंद, महिला को घर से भगाने में मदद करने का शक था

पन्ना जिले की घटना, लड़की की हालत गंभीर, उसे रीवा रेफर किया गया है

पन्ना। जिले में एक लड़की की आंखों में पड़ोसियों ने एसिड डाल दिया, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गई। उसे अब दिखाई भी नहीं दे रहा है। डॉक्टर्स ने रीवा मेडिकल अस्पताल रेफर कर दिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी ठाकुर समाज से हैं और लड़की रायकवार। कहा जा रहा है कि आरोपियों को शक था कि उनके घर की महिला को भगाने में इस लड़की ने मदद की है।

मामला पवई थाना क्षेत्र के बराहो गांव का है। जानकारी के मुताबिक, मंगलवार को 20 साल की लड़की अपने 18 साल के भाई कपिल के साथ घर पर थी। सुबह करीब 8 बजे ठाकुर समाज के पड़ोसी सुम्मी राजा और गोल्डी राजा आए और ये कहकर भाई-बहन को साथ ले गए कि उन्हें कुछ जरूरी बात करनी है। आरोपी दोनों को अपने खेत पर ले गए। वहां लड़की के साथ छेड़खानी की गई। इसके बाद भाई और बहन की मारपीट भी की।

शर्मनाक करतूत : बेजुबानों पर अज्ञात व्यक्ति ने तेजाब डालकर जिंदा जलाया, चार स्ट्रीट डॉग की मौत

एक ने लड़की पर एसिड डाला, दूसरे ने दोनों आंखें मसल दीं

पीड़ित लड़की का कहना था कि आरोपी सुम्मी ने मुझे पकड़ लिया और जबरदस्ती मेरी आंखों में एसिड डाल दिया। इसके बाद गोल्डी ने मेरी दोनों आंखों को मसल दिया। आरोपी भाई को अपने साथ ले गए। मुझे दिखाई देना बंद हो गया था। मैं मदद के लिए चिल्लाती रही। शोर सुनकर गांव के कुछ लोग आ गए और पुलिस को सूचना दी। अस्पताल में लड़की का हाल जानने के लिए कलेक्टर संजय मिश्रा और एसपी धर्मराज मीणा पहुंचे। उन्होंने जल्द आरोपियों को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया।

Acid attack on a girl in Panna

कड़वाहट भरी थी अक्षरा सिंह की लव लाइफ, एक्ट्रेस बोलीं- ‘मेरे एक्स ने कुछ लड़कों को एसिड अटैक के साथ भेजा था’

लड़की के माता-पिता की बचपन में मौत हो गई थी

लड़का का कहना था कि बचपन में उसके माता-पिता की मौत हो गई थी। घर में चाचा-चाची ने दोनों भाई-बहन का पालन-पोषण किया। दोनों आरोपियों के घर से कोई महिला बिना बताए कहीं चली गई है। उनको शक था कि उसे भगाने में मेरा हाथ है, इसलिए उन्होंने आंखें तक फोड़ दीं।

संबंधित खबरें...

Back to top button