Bali Fuel Crisis: बाली में पेट्रोल-डीजल की भारी किल्लत, पेट्रोल पंपों पर लगी लंबी कतारें; घंटों इंतजार कर रहे लोग
इंडोनेशिया के खूबसूरत पर्यटन द्वीप बाली में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की खबरों से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। डेनपासार, कुटा, बदुंग और ताबानान जैसे इलाकों में पेट्रोल पंपों पर वाहनों की लंबी कतारें देखी जा रही हैं। ईंधन की सप्लाई में देरी और अचानक बढ़ी मांग को संभावित वजह माना जा रहा है।
Garima Vishwakarma
14 Oct 2026




























