जबलपुरमध्य प्रदेश

जबलपुर: बेलखेड़ा में रोटरी के विवाद में तीन युवकों को गोली मारी, हालत गंभीर, आरोपी फरार

आरोपी की जुताई में काम आने वाली रोटरी गायब हो गई थी, इसी बात को लेकर विवाद में घटना

जबलपुर। बेलखेड़ा के गुदरई गांव में सोमवार सुबह रोटी को लेकर विवाद में ग्रामीण ने तीन युवकों को गोली मार दी। तीनों की हालत गंभीर है। पहले उन्हें शाहपुरा अस्पताल भेजा। इसके बाद जबलपुर मेडिकल अस्पताल रैफर कर दिया। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

थाना प्रभारी विजय अंभोरे ने बताया कि गुंदरई गांव के चंद्रभान सिंह लोधी (40 साल) की खेत में जुताई के काम आने वाली रोटरी गायब हो गई है। उसे शक था कि गांव के ही रहने वाले राजपाल लोधी, सल्लू लोधी और लोकेश लोधी ने उसकी रोटरी गायब करवाई है। सोमवार सुबह आरोपी ने तीनों युवकों के साथ गाली-गलौज की। विवाद बढ़ा तो चंद्रभान सिंह अपने घर से लाइसेंसी बंदूक लेकर आया और उसने तीनों पर फायर कर दिए।

आरोपी के विरुद्ध केस, पुलिस तलाश कर रही

घटना में राजपाल, सल्लू और लोकेश के पैरों में गोली के छर्रे लगे। इससे तीनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए। उन्हें उपचार के लिए पहले शहपुरा अस्पताल ले जाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद जबलपुर रिफर कर दिया। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया है।

संबंधित खबरें...

Back to top button