राष्ट्रीय

कुमार विश्वास के घर पहुंची पंजाब पुलिस, तस्वीरें शेयर कर CM मान से बोले- वो तुम्हें भी देगा धोखा…

पंजाब की पुलिस अब AAP के पूर्व नेता व मशहूर कवि कुमार विश्वास के घर पहुंच गई है। विश्वास ने खुद उनके गाजियाबाद स्थित घर पहुंची पुलिस की तस्वीरें पोस्ट की हैं। जानकारी के मुताबिक, उनके खिलाफ IT एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। इसके साथ ही उन्होंने ट्वीट कर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को आगाह किया है।

कुमार विश्वास बोले- देश मेरी चेतावनी याद रखे

कुमार विश्वास ने ट्वीट कर लिखा, सुबह-सुबह पंजाब पुलिस द्वार पर पधारी है। एक समय, मेरे द्वारा ही पार्टी में शामिल कराए गए भगवंत मान को आगाह कर रहा हूं कि तुम, दिल्ली में बैठे जिस आदमी को, पंजाब के लोगों की दी हुई ताकत से खेलने दे रहे हो वो एक दिन तुम्हें व पंजाब को भी धोखा देगा। देश मेरी चेतावनी याद रखे।

चुनाव के दौरान कुमार ने केजरीवाल पर लगाए थे गंभीर आरोप

पंजाब में चुनाव के दौरान कुमार विश्वास ने आप और पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने कहा था कि केजरीवाल ने देश को तोड़ने की कोशिश की थी। उन्होंने केजरीवाल से इस पर जवाब भी मांगा था। कुमार ने कहा था कि केजरीवाल अलगाववादियों के समर्थन से सरकार बनाना चाहते हैं।

केजरीवाल ने खुद को बताया स्वीट आंतकी

उन्होंने केजरीवाल से इस पर जवाब भी मांगा था। कुमार विश्वास के आरोपों के जवाब में केजरीवाल ने खुद को स्वीट आतंकी बताया था। केजरीवाल ने विश्वास पर तंज कसते हुए कहा था कि मै वो स्वीट आतंकी हूं जो बच्चों के लिए स्कूल और मरीजों के अस्पताल बनवाता है। उन्होंने कहा था कि आप की पंजाब में जीत तय देख भाजपा, कांग्रेस और तमाम विपक्षी पार्टियां एकजुट हो गई हैं।

ये भी पढ़ें- जहांगीरपुरी में बुलडोजर की कार्रवाई पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक, कहा- बनाए रखें यथास्थिति; अब कल होगी सुनवाई

मोहाली क्राइम सेल में दर्ज किए जा रहे केस

पंजाब पुलिस की ओर से केजरीवाल और AAP के खिलाफ बयानबाजी को लेकर मोहाली स्थित साइबर क्राइम सेल में केस दर्ज किए जा रहे हैं। इससे पहले दिल्ली भाजपा नेता तेजिंदर बग्गा, नवीन कुमार जिंदल और प्रीति गांधी पर भी केस दर्ज हो चुका है। हालांकि कुमार पर क्या केस दर्ज किया गया है इस बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं मिली है।

अन्य राष्ट्रीय खबरों के लिए यहां क्लिक करें…

संबंधित खबरें...

Back to top button