राष्ट्रीय

CM योगी जीत के रंग में रंगे : बोले- यूपी पर देश और दुनिया की निगाहें थी, सभी के सहयोग से प्रचंड बहुमत मिला

उत्तर प्रदेश में दूसरी बार भाजपा को बड़ी जीत मिलने का श्रेय सीएम योगी आदित्यनाथ ने पीएम नरेंद्र मोदी की लीडरशिप को दिया है। 260 प्लस सीटों पर बढ़त के साथ भाजपा की जीत निश्चित हो गई है। योगी आदित्यनाथ भाजपा के लखनऊ दफ्तर पहुंच चुके हैं। यहां उन्होंने जमकर गुलाल उड़ाया।

ये भी पढ़ें: Uttarakhand-Goa-Manipur Election Results : उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी खटीमा सीट से हारे, मणिपुर में बीजेपी को फिर से बहुमत; गोवा में फिर BJP सरकार बनना तय!

उत्तर प्रदेश देश का सबसे बड़ा राज्य है

सीएम योगी ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश देश का सबसे बड़ा राज्य है। उत्तर प्रदेश पर विशेष रूप से पूरे देश और दुनिया की निगाहें थी। आज भारतीय जनता पार्टी और भाजपा के सहयोगी दलों ने उत्तर प्रदेश में प्रचंड बहुमत हासिल किया है। इसके लिए उत्तर प्रदेश की जनता जनार्दन का हृदय से आभार। भाइयों बहनों पहली बार 7 चरणों में हुए उत्तर प्रदेश विधानसभा के चुनाव शांति पूर्ण तरीके से संपन्न हुए। मतगणना के बारे में जो भ्रामक प्रचार पिछले दो-तीन दिनों से चलाए जा रहे थे। उत्तर प्रदेश की जनता की ताकत ने उस भ्रामक प्रचार को झुठलाते हुए भाजपा को विजयी बनाया है।

प्रधानमंत्री का सहयोग और निर्देश मिलता रहा

सीएम योगी ने आगे कहा कि उत्तर प्रदेश में सुशासन के लिए किए जाने वाले हर प्रयास में प्रधानमंत्री का सहयोग और निर्देश मिलता रहा है। आज सभी के सहयोग से भाजपा को प्रचंड बहुमत मिला है और देश के सबसे बड़े राज्य में प्राप्त हुआ है। ये बहुमत भाजपा के राष्ट्रवाद, विकास और सुशासन के मॉडल को उत्तर प्रदेश की जनता का आशीर्वाद है। हम सबका साथ-सबका विकास-सबका विश्वास-सबके प्रयास से आगे बढ़ेंगे।

कोरोना काल में भी राशन घर तक भेजा : योगी

वहीं सीएम योगी कोरोना संक्रमण को लेकर कहा कि कोरोना काल में भी प्रधानमंत्री जी का बिना रुके और बिना थके मार्गदर्शन मिलता रहा। हजारों लोगों को कोरोना काल में भी घर तक राशन भेजा गया। जब हम कोरोना और भ्रष्टाचार से लड़ रहे थे तो कुछ लोग भाजपा के खिलाफ साजिश रचने का कार्य कर रहे थे। आज जनता ने जनादेश से सभी को सबक सिखा दिया है।

मोदी जैसा नेता होता है तो प्रचंड बहुमत मिलता है

सीएम योगी ने कहा कि जनता से राष्ट्रवाद, सुरक्षा, विकास और सुशासन के मुद्दे पर भाजपा को बहुमत मिला है। इस पर हमें खरा उतरना होगा, हमें यह जिम्मेदारी मिली है। जब मोदी जैसा नेता होता है तो ऐसा प्रचंड बहुमत हासिल होता है। मोदी जी के नेतृत्व और मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश एक बार फिर नंबर वन बनेगा।

जनता ने अपना आशीर्वाद दिया: योगी

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पीएम मोदी की अगुवाई में उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर में बीजेपी की प्रचंड बहुमत से सरकार बनने जा रही है। इन चार राज्यों में पीएम मोदी विकास और सुशासन को एक बार फिर जनता ने अपना आशीर्वाद दिया है। राज्य में चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुए हैं और जनता ने भ्रामक प्रचार को दरकिनार कर दिया है।

राष्ट्रीय की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें…

संबंधित खबरें...

Back to top button