धर्म

Dhanteras 2021: सोने-चांदी के अलावा घर लाएं ये चीजें, आएगी सुख समृद्धि

धनतेरस के दिन खरीददारी की परंपरा है। इस बार धनतेरस का पर्व 02 नवंबर को मनाया जा रहा है। धनतेरस पर खरीदारी का विशेष महत्व होता है। साल भर आपको पैसे की कमी नहीं हो, आर्थिक तंगी से ना जूझना पड़े, इसके लिए धनतेरस पर छोटी-मोटी खरीदारी जरूर करें। कहा जाता है कि धनतेरस के दिन खरीदी गई कोई भी चीज साल भर शुभ फल देती रहती है। आइए जानते हैं कि सोना-चांदी के अलावा ऐसी कौन सी चीजें हैं जिन्हें धनतेरस के दिन खरीदने से साल भर धन की वर्षा होती है।

झाड़ू

झाड़ू

हिंदू धर्म में झाड़ू को मां लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन घर में झाड़ू खरीद कर लाने से लक्ष्मी जी का वास होता है। ऐसा करने से घर में दरिद्रता और आर्थिक संकट दूर होता है।

धनिये के बीज

धनिये के बीज

धनतेरस के दिन धनिये के बीज खरीदने की भी परंपरा है। इस दिन धनिया खरीदना समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। मान्यता है कि धनिया अर्पित करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। धनतेरस के दिन साबुत धनिया लाकर मां लक्ष्मी को अर्पित करना चाहिए और बाद में इसे अपने घर के बगीचे, खेत या फिर गमलें में बो देना चाहिए। माना जाता है कि इससे साल भर आपके घर में किसी प्रकार की कमी नहीं होती है। मां लक्ष्मी को धनिये के बीज अर्पित कर तिजोरी में रखने से भी बरकत होती है।

व्यवसाय से संबंधित सामान

व्यवसाय से संबंधित सामान

धनतेरस के दिन आप अपने व्यवसाय से संबंधित कोई सामान जैसे- राइटर पेन, आर्टिस्ट ब्रश और स्टूडेंट कॉपी-किताब आदि भी खरीद सकते हैं। मान्यता है कि इस दिन इनकी पूजा करनी चाहिए। बिजनेस मेन को इस दिन बहीखाता के रजिस्टर और अकाउंट बना कर पश्चिम दिशा में रखने चाहिए।

गोमती चक्र

धनतेरस के दिन सेहतमंद और संपन्नता के लिए 11 गोमती चक्र खरीदने की सलाह दी जाती है। शाम को मां लक्ष्मी की पूजा करते समय गोमती चक्र की भी पूजा करें। उसके बाद इन्हें पीले वस्त्र में बांधकर तिजोरी या लॉकर में रख दें। मान्यता है कि इससे आपका धन स्थान हमेशा रूपये-पैसों से भरा रहता है।

इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स

इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स

धनतेरस के दिन इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स खरीदना भी शुभ माना जाता है। फ्रिज, मोबाइल फोन, ओवन, लैपटॉप इत्यादि खरीद उत्तर-पूर्व दिशा में रखने से लाभ होता है।

बर्तन

बर्तन

धनतेरस के दिन सोने-चांदी के अलावा आप पीतल के बने बर्तन खरीद सकते हैं। धनतेरस के दिन ही भगवान धनवंतरि का भी अवतरण दिवस हुआ था। माना जाता है कि समुद्र मंथन के दौरान जब भगवान धन्वन्तरि का अवतरण हुआ था, तब वे अपने एक हाथ में अमृत से भरा पीतल का कलश लिए हुए थे, बाकी हाथों में अन्य चीजें विद्यमान थीं। ऐसे में धनतेरस पर पीतल का बर्तन खरीदना बेहद शुभ माना जाता है। इस बर्तन को खरीदने के बाद थोड़े से चावल या कोई मीठी चीज इसमें रखकर घर में लेकर आएं।

सोने के सिक्के

सोने के सिक्के

मां लक्ष्मी के चित्र अंकित वाला सोने का सिक्का खरीदना भी लाभदायक होता है।

चांदी के सिक्के

चांदी के सिक्के

अगर आप सोने के सिक्के नहीं खरीद सकते, तो चांदी के सिक्के भी खरीद सकते हैं। इससे मां लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त होता है। चूंकि दीपावली मां लक्ष्मी की पूजा का त्योहार है, इसलिए बेहतर है कि आप एक सिक्का खरीदें जिसमें मां लक्ष्मी और गणपति की तस्वीर छपी हो। दिवाली के दिन पूजन के समय इस सिक्के की भी पूजा करें।

आभूषण

आभूषण

धनतेरस के दिन किसी भी तरह के आभूणण खरीदना भी शुभ माना जाता है। इतना ही नहीं, इस दिन घर के मुख्य द्वार पर स्वास्तिक का चिन्ह बनाने से भी सौभाग्य में वृद्धि होती है।

अक्षत

अक्षत

चावल को अक्षत कहा जाता है। ये घर में क्षति नहीं होने देता, इसलिए इसे काफी शुभ और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। धनतेरस के दिन घर में अक्षत जरूर लाना चाहिए। इससे धन की वृद्धि होती है।

श्रीयंत्र

श्रीयंत्र

श्रीयंत्र मां लक्ष्मी को अति प्रिय है। धनतेरस के दिन श्रीयंत्र को घर में लाएं और इसकी दीपावली के दिन पूजा करें। अगर श्रीयंत्र पहले से घर में मौजूद है तो आप मां लक्ष्मी और गणपति की मूर्ति धनतेरस के दिन खरीदकर लाएं और दीपावली के दिन इनका पूजन करें।

संबंधित खबरें...

Back to top button