
मध्यप्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामलों में एक बार फिर तेजी देखने को मिल रही है। पिछले 24 घंटों में कोरोना के 178 नए मामले सामने आए हैं। वहीं, 231 लोग स्वस्थ हुए हैं। प्रदेश में इस समय एक्टिव केस की संख्या 1243 है। मंगलवार को 6 हजार 610 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं।
प्रदेश में कोरोना पर एक नजर
नए केस : 178
कुल मामले : 10,51,737
कुल मौतें : 10,762
एक्टिव केस : 1,243
कुल रिकवरी : 10,39,731
एमपी कोरोना वैक्सीनेशन अपडेट
12 से 14 आयुवर्ग (प्रथम डोज)– 2,334,938
12 से 14 आयुवर्ग (द्वितीय डोज)– 1,456,840
15 से 17 आयुवर्ग (प्रथम डोज)– 4,185,331
15 से 17 आयुवर्ग (द्वितीय डोज)– 3,402,726
कुल प्रथम डोज (18 से 45 आयुवर्ग)– 54,061,587
कुल द्वितीय डोज (18 से 45 आयुवर्ग)– 53,872,107
18+ आयु वर्ग के प्रिकॉशन डोज– 6,206,464
ये भी पढ़ें- Corona Alert : सावधान! देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ्तार… बच्चे भी हो रहे संक्रमित, इस वजह से बढ़ रहे मामले
क्या है संक्रमण दर ?
मध्यप्रदेश में संक्रमण दर 2.89% है। इसी के साथ रिकवरी रेट 98.60% स्थिर बनी हुई है। वैक्सीनेशन की बात की जाए तो प्रदेश में अब तक 12 करोड़ 64 लाख 52 हजार 872 लोगों को वैक्सीन लग चुकी है। वर्तमान में 6 पुलिसकर्मी संक्रमित हैं।