किसानों ने अभिनेत्री कंगना रनौत के काफिले को आज घेर लिया। इसके बाद चंडीगढ़-उना हाईवे पर जाम लग गया था। प्रदर्शनकारी लगातार कंगना रनौत से किसानों से और महिलाओं से माफी मांगने की जिद पर अड़े हुए थे। उनका कहना था कि कंगना हमारी महिलाओं से माफी मांगे। फिर यहां से उसे जाने देंगे। यहां काफी भारी तादात में किसान इकट्ठा हुए और पुलिस भी पहुंची थी. हालांकि बाद में कंगना को प्रदर्शनकारियों ने जाने दिया।
पंजाब: रोपड़ में आंदोलन कर रहे किसानों ने फ़िल्म अभिनेत्री कंगना रनौत के काफिले को घेर लिया।
कंगना रनौत ने कहा, "अगर यहां पर पुलिस ना हो तो यहां पर खुलेआम लिंचिंग हो। इन लोगों पर शर्म आती है।" pic.twitter.com/ofQ7cGDMP2
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 3, 2021
कंगना मनाली से चंडीगढ़ आ रही थीं
रोपड़ के पास बूंगा साहिब में कंगना की गाड़ी को किसानों द्वारा रोका गया। कंगना को चंडीगढ़ एयरपोर्ट से मुंबई की फ़्लाइट पकड़नी थी। किसानों के साथ महिलाएं भी मौजूद हैं और कंगना से माफी मांगने को कह रही थे। किसान आंदोलन के दौरान कंगना ने बुजुर्ग महिलाओं के बारे में कहा था कि इनको 100-100रुपए में लाया जाता है। इससे किसान कंगना से नाराज चल रहे हैं।
पंजाब में आते ही मॉब ने मुझे घेर लिया : कंगना
कंगना रनौत ने कहा, हिमाचल से निकली हूं। पंजाब में आते ही मॉब ने मुझे घेर लिया है। खुद को किसान कह रहे हैं। गालियां दे रहे हैं, जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। इस देश में इस तरह का मॉब लिंचिंग हो रहा है। अगर हमारे साथ सुरक्षाबल नहीं हो तो क्या हालात होंगे? इनती सारी पुलिस है उसके बाद भी हमें निकलने नहीं दिया जा रहा है। क्या मैं कोई राजनीतिक व्यक्ति हूं। बहुत सारे लोग मेरे खिलाफ राजनीति कर रहे हैं। उसी का ये नतीजा है। मॉब ने मुझे घेर लिया है। पुलिस न हो तो मेरी लिंचिंग हो जाएगी।
विवादित बयानों को लेकर चर्चा में रहती हैं कंगना
किसान आंदोलन के बारे में कंगना रणौत कई बार विवादित बयान दे चुकी हैं। उनके खिलाफ कई मामले भी दर्ज करवाए गए हैं। किसान आंदोलन जब शुरू हुआ था तब कंगना ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक पंजाबी बुजुर्ग महिला की फोटो शेयर कर लिखा था कि ऐसे लोग कुछ रुपए लेकर आंदोलन में पहुंच जाते हैं। इसके बाद से किसान कंगना का विरोध कर रहे थे। कंगना की इस टिप्पणी के बाद से पंजाब की महिलाओं में भी उनके खिलाफ काफी आक्रोश था।
ये भी पढ़े: देश में 40 साल से ज्यादा उम्र वाले लोगों को लगाया जाए बूस्टर डोज, INSACOG के वैज्ञानिकों ने की सिफारिश