
हेमंत नागले, इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर शहर की सबसे पुरानी चोइथराम मंडी में एक बार फिर गुंडों के हौसले बुलंद दिखाई दे रहे हैं। गुंडों द्वारा व्यापार करने के लिए 20 हजार हफ्ता वसूली की मांग की जा रही थी। व्यापारी के विरोध किए जाने और पुलिस को सूचना देने के बाद गुंडे फरार हो गए। पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
घटना सीसीटीवी में कैद
मंडी सदस्य नवीन बिल्लोरे ने बताया कि घटना बुधवार देर रात की है। जब दुकान नंबर 156 जो कि व्यापारी राजाराम राजौरी की बताई जा रही है। देर रात वहां पर राजाराम के मुनीम नितिन दुकान पर मौजूद थे, उसी समय दो अज्ञात बदमाश दुकान पर आते हैं और 20 हजार रुपए की डिमांड करते हैं। जिसके बाद मुनीम द्वारा साफ इनकार कर दिया जाता है। लेकिन, आरोपी नहीं माने और उन्होंने चाकू निकालते हुए व्यापारी मुनीम को धमकाना शुरू कर दिया। घटना की जानकारी राजनगर पुलिस को दी। जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है।
#इंदौर : राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र की चोइथराम #मंडी में गुंडों के हौसले बुलंद। व्यापारियों को हथियार दिखाकर हफ्ता वसूली कर रहे थे आरोपी, मांग रहे थे 20 हजार रुपए। चोइथराम मंडी के व्यापारियों में आक्रोश, सभी व्यापारी राजेंद्र नगर थाना पहुंचे।@MPPoliceDeptt #MPNews #PeoplesUpdate pic.twitter.com/kEdOnB4gLK
— Peoples Samachar (@psamachar1) February 16, 2023
ये भी पढ़ें- Indore News : प्रेमिका ने शादी से किया इनकार, युवक ने फांसी लगाकर दी जान
ये भी पढ़ें- इंदौर के वकील के साथ राजपुर कोर्ट में हाथापाई, केस दर्ज