राष्ट्रीय

दिल्ली पहुंची भारत जोड़ो यात्रा, राहुल को मिला सोनिया और बहन प्रियंका गांधी का साथ

नई दिल्ली। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा शनिवार सुबह बदरपुर बॉर्डर से दिल्ली में प्रवेश कर गई है। दिल्ली में सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी भी राहुल की यात्रा में शामिल हो गई हैं। राहुल का काफिला इंडिया गेट से भी होकर गुजरेगा। कन्याकुमारी से चलकर राहुल ने पिछले 107 दिन में तीन हजार किलोमीटर की दूरी तय की है।

ITO से भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होंगे कमल हसन

भारत जोड़ो यात्रा आश्रम चौक पहुंची यहां से एक बजे यात्रा फिर शुरू होगी। इस यात्रा में अभिनेता से नेता बने कमल हासन ITO पर यात्रा से जुड़ेंगे।

राहुल बोले- नफरत के बाजार में प्यार की दुकान…

राहुल गांधी ने कहा- मिस्टर प्राइम मिनिस्टर, आप इस आवाज को जरूर सुनें। यह आपके अहंकार को चकनाचूर कर देगा और नफरत की उस आग को बुझा देगा, जिसे आपने 8 साल से अधिक समय तक पाला है।

राहुल ने कहा- मैंने RSS और BJP के लोगों से कहा है कि हम आपके नफरत के बाजार में प्यार की दुकान खोलने आए हैं।

राहुल बोले- इस यात्रा में सिर्फ मोहब्बत है। आप किसी से भी पूछिए कि क्या इस यात्रा में किसी से धर्म पूछा गया? अमीर और गरीब का अंतर किया गया? तो जवाब मिलेगा- नहीं।

हाथ से हाथ जोड़ो अभियान

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि, 26 जनवरी से 26 मार्च तक हाथ से हाथ जोड़ो अभियान चलाया जाएगा। जो भारत जोड़ो का संदेशा हर बूथ और ब्लॉक में पहुंचाएगा। भारत जोड़ो यात्रा चुनावी यात्रा नहीं विचारधारा आधारित यात्रा है।

दिल्ली में भारत जोड़ो यात्रा का रूट प्लान, जिसे कांग्रेस ने ट्विटर पर शेयर किया है।

बीजेपी ने साधा कांग्रेस पर निशाना

भाजपा नेता अनुराग ठाकुर ने कहा कि, दुनिया भर के कई देशों में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। भारत सरकार ने लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उचित कदम उठाए हैं, तो कांग्रेस इसका विरोध क्यों कर रही है? प्रोटोकॉल सबके लिए होते हैं।

केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा कि, दुनियाभर में तेजी से बढ़ रहे कोरोना संक्रमण को देखते हुए  हमने दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। यह कांग्रेस नेताओं को तय करना है कि क्या वे जिम्मेदार नागरिकों की तरह दिशा-निर्देशों का पालन करेंगे।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को पत्र लिखकर यात्रा के दौरान कोविड गाइडलाइंस का सख्ती से पालन करने को कहा है।

अन्य राष्ट्रीय खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

संबंधित खबरें...

Back to top button