
मध्यप्रदेश सरकार की तरफ से मुख्यमंत्री और मंत्रियों के ध्वजारोहण का कार्यक्रम तय कर दिया है। 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भोपाल तो गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा इंदौर में ध्वजारोहण करेंगे। वहीं, मंत्रियों के लिए भी ध्वजारोहण वाले जिले बांट दिए गए हैं।
प्रभार वाले जिलों में ध्वजारोहण करेंगे मंत्री
मध्यप्रदेश के सभी मंत्री अपने प्रभार वाले जिलों में ध्वजारोहण करेंगे। बता दें कि प्रदेश के 31 जिलों में मंत्री ध्वजारोहण कार्यक्रम में शामिल होंगे। जबकि, प्रदेश के अन्य 21 जिलों में कलेक्टर झंडा वंदन करेंगे। समारोह जिला मुख्यालयों पर होगा। झंडा वंदन के बाद परेड की सलामी ली जाएगी और सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे।
जानें कौन से मंत्री किस जिले में करेंगे ध्वजारोहण
- भोपाल – सीएम शिवराज सिंह चौहान
- इंदौर – नरोत्तम मिश्रा
- जबलपुर – गोपाल भार्गव
- ग्वालियर – तुलसी राम सिलावट
- उज्जैन – जगदीश देवड़ा
- मंडला – बिसाहूलाल सिंह
- नरसिंहपुर – विजय शाह
- देवास – यशोधरा राजे सिंधिया
- सागर – भूपेंद्र सिंह
- अनूपपुर – मीना सिंह मांडवे
- छिंदवाड़ा – कमल पटेल
- दमोह – गोविंद सिंह राजपूत
- सिंगरौली – बृजेंद्र प्रताप सिंह
- विदिशा – विश्वास सारंग
- सीहोर – प्रभुराम चौधरी
- शिवपुरी – महेंद्र सिंह सिसोदिया
- गुना – प्रद्युम्न सिंह तोमर
- छतरपुर – ओमप्रकाश सकलेचा
- खंडवा – उषा ठाकुर
- रायसेन – अरविंद सिंह भदोरिया
- राजगढ़ – मोहन यादव
- बड़वानी – हरदीप सिंह डंग
- मंदसौर – राजवर्धन सिंह दत्तीगांव
- मुरैना – भारत सिंह कुशवाह
- झाबुआ – इंदर सिंह परमार
- शहडोल – राम खेलावन पटेल
- पन्ना – राम किशोर कांवरे
- शाजापुर – बृजेंद्र सिंह यादव
- दतिया – सुरेश धाकड़
- रतलाम – ओ.पी.एस. भदौरिया