राष्ट्रीय

Uttarakhand : केदारनाथ से हरिद्वार जा रही बस पलटी, 21 यात्री घायल

उत्तराखंड में सोमवार रात सड़क हादसा हो गया। देवप्रयाग क्षेत्र के कौड़ियाला के पास एक यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में 21 यात्री घायल हुए हैं। जिनमें से दो यात्रियों की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायल यात्रियों को ऋषिकेश सिविल अस्पताल ले जाया गया है। बताया जा रहा है कि बस केदारनाथ से हरिद्वार जा रही थी।

ये भी पढ़ें- उत्तराखंड से लौटे सीएम शिवराज ने बताया हादसे में गई 9 जोड़ों की जान

महाराष्ट्र के रहने वाले हैं सभी यात्री

जानकारी के मुताबिक, हादसा कौड़ियाला के पास वडाला मोड़ पर हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग ने जानकारी देते हुए बताया कि बस में 2 बच्चों सहित कुल 33 यात्री सवार थे। ये सभी यात्री महाराष्ट्र के रहने वाले हैं। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख पुकार मच गई। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस और राज्य आपदा मोचन बल (SDRF) ने मोर्चा संभालते हुए बचाव अभियान चलाया।

ये भी पढ़ें- उत्तराखंड : टिहरी में दर्दनाक हादसा, खाई में गिरी कार; 5 लोगों की मौत

राष्ट्रीय की अन्य खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

संबंधित खबरें...

Back to top button