
भोपाल। मध्य प्रदेश में एक बार फिर बड़ी प्रशासनिक सर्जरी हुई है। रविवार को प्रदेश के 18 सीनियर आईएएस अफसरों को इधर से उधर किया गया है। वहीं पीएचई विभाग के प्रमुख सचिव संजय शुक्ला को राज्यपाल के प्रमुख सचिव की जिम्मेदारी दी है।
तकनीकी शिक्षा कौशल विकास विभाग और कुटीर एवं ग्रामोद्योग विभाग के अपर मुख्य सचिव मनु श्रीवास्तव को ऊर्जा नवकरणीय ऊर्जा विभाग का अपर मुख्य सचिव बनाया गया है। जबकि, मनीष रस्तोगी प्रमुख सचिव को जेल विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। राज्यपाल के मुख्य सचिव डीपी आहूजा को पीडब्ल्यूडी की जिम्मेदारी मिली है। सुखबीर सिंह प्रमुख सचिव पीडी और उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण को मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।