भोपालमध्य प्रदेश

दिवाली से पहले MP के कर्मचारियों को CM शिवराज की सौगात, ट्वीट कर दी ये जानकारी

मध्यप्रदेश के सरकारी कर्मचारियों को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बड़ी सौगात दी है। सीएम शिवराज ने घोषणा की है कि सभी कर्मचारियों को दीपावली के पहले वेतन दिया जाएगा। सीएम ने अपने ट्वीट में इस बात की जानकारी दी है। इसके साथ ही सीएम ने सभी कर्मचारी साथियों को दीपावली की शुभकामनाएं दी।

सीएम ने ट्वीट में क्या लिखा ?

सीएम शिवराज ने ट्वीट कर लिखा कि दीपावली का पावन पर्व आ रहा है। हमारे सभी कर्मचारी साथी परिवार सहित दीपावली हर्षोल्लास के साथ मनाएं, इसलिए हम इस माह का वेतन दीपावली से पहले देने का आदेश जारी कर रहे हैं।

कर्मचारी संगठन कर रहे थे मांग

मध्यप्रदेश में लगातार कर्मचारी संगठन दीपावली पर एडवांस सैलरी देने की मांग सरकार से कर रहे थे। वहीं, अब सरकार ने कर्मचारियों की मांग को मानते हुए दीपावली पर्व पर एडवांस सैलरी देने का आदेश जारी किया है। उधर, सरकार के इस फैसले से कर्मचारियों में खुशी की लहर है। सरकार के इस फैसले से लाखों कर्मचारियों को लाभ होगा, लाखों कर्मचारियों को दीपावली पर एडवांस सैलरी मिलेगी।

धनतेरस पर गृह प्रवेश कराएंगे PM मोदी

मध्यप्रदेश को दिवाली से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बड़ी सौगात देने जा रहे हैं। पीएम मोदी धनतेरस (22 अक्टूबर) के दिन प्रदेश के साढ़े 4 लाख लोगों का गृह प्रवेश करवाएंगे। बता दें कि वह प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रम में जुड़ेंगे और सतना जिले के लोगों से वर्चुअली बात करेंगे।

मध्यप्रदेश की अन्य खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

संबंधित खबरें...

Back to top button