भोपालमध्य प्रदेश

सीएम शिवराज ने कांग्रेस की नई कार्यकारिणी को बताया सर्कस, बोले- कहीं मां-बेटा की पार्टी तो कहीं पिता पुत्र की…

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान नें सोमवार को कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है। सीएम शिवराज ने कांग्रेस की नई कार्यकारिणी को सर्कस बताया है। सीएम ने आगे कहा कि जो पॉलिटिकल अफेयर कमेटी है उसमें पिता के साथ पुत्र भी शामिल है। कांग्रेस पर तंज कसते हुए सीएम ने कहा कि कहीं मां-बेटा की पार्टी तो कहीं पिता पुत्र की पार्टी है। यह कांग्रेस की नियति हो गई है।

सीएम ने कमलनाथ पर साधा निशाना

सीएम शिवराज ने कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी में कार्यकर्ता कहां हैं, पता ही नहीं। केवल तुष्टीकरण चल रहा है। सीएम ने कहा कि कमलनाथ रोज एक नया वादा कर देते हैं। मैंने कल भी कहा था पुराना वचन पत्र पूरा किया नहीं और अब जो चाहो वह लिख दो, कुछ लेना-देना तो है नहीं। लेकिन, जनता भुलावे में नहीं आने वाली। कमलनाथ यह सोचते होंगे कि झूठे वादे करके फिर सत्ता में आ जाएं तो प्रदेश की जनता अब उनको लूटने का मौका नहीं देगी। जनता इनसे एक बार धोखा खा चुकी है।

‘कांग्रेस अद्भुत पार्टी है’

सीएम शिवराज ने कहा कि पार्टी में अब कोई कार्यकर्ता नहीं बचा, जितने थे सभी को पदाधिकारी बना दिया। इसके बाद भी कहा कि यह अंतिम नहीं है। अभी और हैं। अब ये अद्भुत पार्टी है। 150 महामंत्री बना दो। 150 क्या अभी वो 550 भी कर देंगे।

मध्य प्रदेश की अन्य खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

संबंधित खबरें...

Back to top button