
देश में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। लगातार दूसरे दिन 2 लाख से ज्यादा नए कोरोना केस मिले हैं। बीते 24 घंटे में देश में 2.64 लाख से ज्यादा नए मामले सामने आए। वहीं तीसरी लहर के दौरान गुरुवार को पहली बार ठीक होने वाले मरीजों का आंकड़ा भी एक लाख के पार पहुंचा। देश में अबतक कोरोना के ओमिक्रॉन वैरिएंट के 5,753 मामले सामने आ चुके हैं।
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह कोरोना संक्रमित
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। उन्होंने इसकी जानकारी अपने ट्विटर हैंडल पर दी। गिरिराज सिंह ने ट्वीट कर लिखा- “शुरुआती लक्षण देखते ही मैंने कोरोना टेस्ट करवाया और मेरी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। सभी जरूरी प्रोटोकॉल का पालन करते हुए मैंने खुद को आइसोलेट कर लिया है और होम क्वारंटाइन में हूं।उन सभी लोगों से अनुरोध करता हूं जो मेरे संपर्क में आए हैं वो खुद को आइसोलेट कर अपना टेस्ट कराएं।”
शुरुआती लक्षण देखते ही मैंने कोरोना टेस्ट करवाया और मेरी रिपोर्ट पॉजिटिव आई।
सभी जरूरी प्रोटोकॉल का पालन करते हुए मैंने खुद को आइसोलेट कर लिया है और होम क्वारंटाइन में हूं।
उन सभी लोगों से अनुरोध करता हूं जो मेरे संपर्क में आए हैं वो खुद को आइसोलेट कर अपना टेस्ट कराएं।— Shandilya Giriraj Singh (@girirajsinghbjp) January 14, 2022
पॉजिटिविटी रेट 14.78%
देश में बीते 24 घंटे में 2,64,202 केस दर्ज किए गए। यह संख्या गुरुवार के मुकाबले 6.7 प्रतिशत ज्यादा है। गुरुवार को 2,47,417 मामले सामने आए थे। देश में अब संक्रमण दर बढ़कर 14.78% पहुंच चुकी है।
भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 2,64,202 नए मामले आए और 1,09,345 रिकवरी हुईं। सक्रिय मामलों की संख्या 12,72,073 है। #COVID19
ओमिक्रोन के कुल मामले: 5,753
दैनिक पॉजिटिविटी रेट: 14.78% pic.twitter.com/obvAp3dA7i— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 14, 2022
24 घंटे में 315 लोगों ने गवाई जान
बीते 24 घंटे में कोरोना से 315 लोगों की मौत हो गई। जिसके बाद अब कुल मौतों की संख्या बढ़कर 4,85,350 पहुंच गईं।
एक्टिव केस 12 लाख के पार
केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, देश में अब एक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर 12 लाख 72 हजार 73 हो गई है। आंकड़ों के मुताबिक, कल एक लाख 9 हजार 345 लोग ठीक हुए, जिसके बाद अभी तक 3 करोड़ 48 लाख 24 हजार 706 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।
42 प्रतिशत टीनएजर्स को लगी वैक्सीन
15 से 18 साल के किशोर व किशोरियों के लिए चलाए जा रहे वैक्सीनेशन अभियान को बड़ी सफलता मिली है। तीन जनवरी से टीकाकरण शुरू हुआ था। जिसके बाद महज 11 दिन के अंदर 42 प्रतिशत(3.14 करोड़) बच्चों को कोरोना वैक्सीन की पहली खुराक दी जा चुकी है। सरकार का लक्ष्य है कि जनवरी के अंत तक 80 से 85 प्रतिशत किशोरों को टीके की खुराक दी जा सके।