Uncategorized

जबलपुर में सैन्य अलंकरण समारोह; ले. जरनल डिमरी बोले- जवानों को खोने का दर्द बयां नहीं किया जा सकता

मुकेश झा, जबलपुर। ग्रेनेडियर रेजिमेंट के होशियार सिंह पीवीसी परेड ग्राउंड में बुधवार को भारतीय सेना मध्य कमान अलंकरण समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में लेफ्टिनेंट जनरल योगेंद्र डिमरी पीवीएसएम, एवीएसएम, वीएसएम, जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ मध्य कमान ने अधिकारियों और अन्य रैंकों को वीरता और विशिष्ट सेवा पुरस्कारों से सम्मानित किया। इस दौरान 11 वीरता पुरस्कार और 20 विशिष्ट सेवा पुरस्कार दिए गए।

जवानों को संबोधित करते हुए आर्मी कमांडर मध्य कमान ले. जनरल डिमरी ने कहा कि देश के उत्तर और उत्तर पूर्वी भागों में हमारी फौज ने आंतक विरोधी अभियानों को सफलतापूर्वक अंजाम दिया है। पर्वतीय इलाकों में हिमपात हो या बाढ़ आए, हमारे सैनिकों ने आपदा प्रबंधन में बढ़-चढ़कर सहयोग किया। अलंकर समारोह में सभी पूर्व सैनिकों का आभार जताया।

वीरों को मिलने वाले पुरस्कार प्रेरित करने वाले

ले. जनरल डिमरी ने कहा कि मैं राष्ट्र को आश्वास्त करना चाहता हूं कि भारतीय सीमा देश की सीमाओं की क्षेत्रीय अखंडता और संप्रभुता को सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। मातृभूमि की रक्षा करते हुए अपने वीर जवानों को खो देने का दर्द शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता। अंलकरण समारोह में वीर जवानों को मिलने वाले पुरस्कार आपकी आत्मविश्वास, बहादुरी और निष्ठा का उदाहरण हैं। ये सबको प्रेरित करने वाले हैं। आर्मी कमांडर ने समारोह के दौरान 16 जीओसी-इन-सी यूनिट  प्रशंसा पत्र भी प्रदान किए। पुरस्कार विजेताओं को उनके शौर्य और राष्ट्र के प्रति समर्पण के लिए सम्मानित किया गया।

उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए 4 ट्रॉफियां

लेफ्टिनेंट जनरल डिमरी ने सराहनीय और उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सर्वश्रेष्ठ ईसीएचएस पॉलीक्लिनिक, सर्वश्रेष्ठ ग्रीन मिलिट्री स्टेशन, सर्वश्रेष्ठ जोनल मिलिट्री अस्पताल, सर्वश्रेष्ठ फील्ड अस्पताल ट्राॅफियां भी प्रदान कीं।  उन्होंने सभी रैंकों को हर क्षेत्र में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने और भारतीय सेना की उच्च परंपराओं को बनाए रखने के लिए प्रोत्साहित किया। समारोह में सेना के वरिष्ठ अधिकारी, नागरिक और जबलपुर में निवास करने वाले पूर्व सैनिक उपस्थित थे। सभी लोगों ने भारतीय सशस्त्र बलों के साहस को श्रद्धांजलि दी और पुरस्कार विजेताओं की सेवा और वीरता की सराहना की।

यह भी पढ़ें Indore Zoo आया दुनिया का सबसे बड़ा सांप एनाकोंडा, 4 रंगों के अफ्रीकन अजगर पर्यटकों के लिए होंगे आकर्षण का केंद्र

संबंधित खबरें...

Back to top button