भोपालमध्य प्रदेश

MP Mausam Update : प्रदेश में गर्मी का सितम, 11 जिलों में लू का अलर्ट; जानें अपने शहर का तापमान

मध्यप्रदेश में अप्रैल की शुरुआत में ही गर्मी का सितम देखने को मिला। बता दें कि वर्तमान में दो वेदर सिस्टम एक्टिव होने के चलते हवाओं का रुख बदलने लगा है। जिसके कारण तापमान में उतार-चढ़ाव बना हुआ है। मौसम विभाग के मुताबिक, सीजन में पहली बार रात का पारा 25.8 डिग्री तक पहुंचा है।

खरगोन-खंडवा में सबसे अधिक पारा

पिछले 24 घंटे में सबसे अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस खरगोन और खंडवा में दर्ज किया गया है। पिछले 24 घंटे में सभी जिले शुष्क रहे लेकिन छिंदवाड़ा में लू का प्रभाव रहा।

इन जिलों में लू का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार, छिंदवाड़ा, जबलपुर, छतरपुर, सागर, दमोह, खंडवा, खरगोन, धार, गुना, ग्वालियर, रतलाम जिलों में लू चलने की संभावना जताई गई है।

प्रदेश में गर्मी का असर

मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि पाकिस्तान और उसके आसपास एक पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है। जिसके प्रभाव से पश्चिमी राजस्थान और उससे लगे पाकिस्तान पर एक प्रेरित चक्रवात बन गया है। इसके चलते राजस्थान और गुजरात में पारा गिरने लगा है और इसका असर मध्यप्रदेश में भी देखने को मिल रहा है।

यहां अधिकतम तापमान सबसे ज्यादा

शहर तापमान (डिग्री सेल्सियस)
खरगोन 43.1
खंडवा 43
होशंगाबाद 42.3
राजगढ़ 41.7
रतलाम 41.2
धार 41.2
दमोह 41.2
गुना 41

यहां न्यूनतम तापमान सबसे ज्यादा

शहर तापमान (डिग्री सेल्सियस)
सागर 25.8
खंडवा 23
होशंगाबाद 22.9
खरगोन 22.8
छिंदवाड़ा 22.4
इंदौर 22.2
रतलाम 22
सतना 21.9
सीधी 21.6
शाजापुर 21.5
राजगढ़ 21.5
जबलपुर 21.4
गुना 21.2
दमोह 21.2
टीकमगढ़ 21.2
नरसिंहपुर 21

प्रमुख शहरों का तापमान

शहर अधिकतम तापमान (डिग्री सेल्सियस) न्यूनतम तापमान (डिग्री सेल्सियस)
भोपाल 40.2 20.8
इंदौर 39.4 22.2
ग्वालियर 40.5 19.1
जबलपुर 40.4 21.4

मध्यप्रदेश की अन्य खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

संबंधित खबरें...

Back to top button