
इंदौर। बाणगंगा थाना क्षेत्र में कर्ज से परेशान एक युवक ने मौत को गले लगा लिया। युवक पर 3 लाख रुपए का कर्जा था। क्षेत्र में रहने वाले कई सूदखोर उसे लगातार रुपए के लिए परेशान कर रहे थे। मृतक गणेश की पत्नी ने कई बार वरिष्ठ अधिकारियों से इस बात की गुहार लगाई थी। इसके बाद गणेश ने देर रात जहर पीकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। पुलिस ने 11 आरोपियों के खिलाफ धारा 306 के तहत मामला दर्ज किया है।
क्या है पूरा मामला ?
एडिशनल डीसीपी राजेश रघुवंशी ने बताया कि बाणगंगा थाना क्षेत्र में रहने वाले गणेश पिता रूट चंद्र कुमावत (30) ने कुछ दिनों पहले शिकायत दर्ज कराई थी। जिसमे उसने बताया कि इलाके में रहने वाले कई सूदखोर उसे 10% तक ब्याज के लिए परेशान कर रहे हैं। युवक ने क्षेत्र के रहने वाले अलग-अलग लोगों से लगभग 3 लाख रुपए का कर्जा ले रखा था। मृतक उधार नहीं दे पा रहा था और उसे लगातार सूदखोर परेशान कर रहे थे।
11 में से 5 आरोपी गिरफ्तार
गणेश ने 12 जनवरी को गेहूं में रखने वाले जहरीले इंजेक्शन पी लिया था, इसके बाद उसकी मृत्यु हो गई थी। पुलिस द्वारा लगातार मामले में जांच की जा रही थी। पुलिस ने जांच में पाया कि इलाके में रहने वाले सूदखोर गुड्डू पहलवान, शैलेंद्र चौधरी, आशु, गोलू जाट, नितेश जायसवाल, गौरव माहेश्वरी, गोलू तिवारी व संतोष जीतू सहित भानु पर धारा 306 के तहत मामला दर्ज करा है। वहीं 11 आरोपियों में से 5 आरोपी पुलिस गिरफ्त में है। बाकी अन्य आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है।
#इंदौर : बाणगंगा थाना क्षेत्र में रहने वाले #गणेश_चंद्र_कुमावत ने 3 लाख रुपए ब्याज पर लिए थे। कर्ज को लेकर सभी लोग परेशान करते थे, जिससे गणेश ने आत्महत्या कर ली। 11 आरोपियों में से 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है : #राजेश_रघुवंशी, एडिशनल डीसीपी@MPPoliceDeptt @IndoreDIG @DGP_MP… pic.twitter.com/isIVnpLFoW
— Peoples Update (@PeoplesUpdate) March 16, 2023
ये भी पढ़ेें: MP Honey Trap Case : हाईकोर्ट ने पूछा- आरोपी आरती दयाल जिंदा है या नहीं