शिक्षा और करियर

JEE एडवांस्ड 2022 के परिणाम जारी, मुंबई के आरके शिशिर ने किया टॉप; ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट

IIT बॉम्बे ने ज्वाइंट एट्रेंस एग्जामिनेशन (JEE Advanced 2022) का रिजल्ट डिक्लेयर कर दिया है। स्टूडेंट्स आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर फाइनल आंसर की और अपना स्कोर कार्ड देख सकते हैं। रिजल्ट के साथ ही जेईई एडवांस्ड 2022 की मेरिट लिस्ट भी घोषित की गई है। इस साल 160038 स्टूडेंट्स ने परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन करवाया था। 155538 स्टूडेंट्स ने दोनों पेपर दिए। जिनमें से 40712 ने क्वालीफाई किया।

कैसे चेक करें रिजल्ट?

स्टेप 1: सबसे पहले JEE Advance की आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाएं।
स्टेप 2: होम पेज पर, ‘Announcements’ में ‘JEE Advanced 2022 Result Link’ पर क्लिक करें।
स्टेप 3: अब जरूरी क्रेडेंशियल्स दर्ज करके लॉग इन करें।
स्टेप 4: जेईई एडवांस्ड रिजल्ट स्क्रीन पर खुल जाएगा।
स्टेप 5: इसे चेक और डाउनलोड करें।

JEE Advance के टॉपर्स

IIT बॉम्बे जोन के आर के शिशिर जेईई (एडवांस्ड) 2022 में कॉमन रैंक लिस्ट (सीआरएल) में टॉप पर हैं। उन्होंने 360 अंकों में से 314 अंक हासिल किए। फीमेल स्टूडेंट्स में IIT दिल्ली की तनिष्का काबरा ने टॉप किया है। लेकिन उनका सीआरएल 16 है। उन्होंने 360 में से 277 अंक हासिल किए।

1. आर के शिशिर
2. पोलु लक्ष्मी साई लोहित रेड्डी
3. थॉमस बीजू चिरामवेली
4. वांगपल्ली साई सिद्धार्थ
5. मयंक मोटवानी
6. पोलीसेट्टी कार्तिकेय
7. प्रतीक साहू
8. धीरज कुरुकुंड
9. महित गढ़ीवाला
10. वेचा ज्ञान महेश

कब हुआ था एग्जाम

जेईई एडवांस 2022 एग्जाम 28 अगस्त 2022 को दो शिफ्ट में आयोजित किया गया था। बता दें कि जेईई मेन परीक्षा में 2.5 लाख रैंक तक के छात्रों को जेईई एडवांस में शामिल होने का मौका मिलता है।

शिक्षा और करियर की अन्य खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

संबंधित खबरें...

Back to top button