राष्ट्रीय

अशोक गहलोत का बड़ा ऐलान: कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए लड़ेंगे चुनाव, राजस्थान के नए सीएम के नाम पर फैसला जल्द

कांग्रेस में अध्यक्ष पद के उम्मीदवारों को लेकर चल रहीं तमाम अटकलों के बीच राज्स्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने की घोषणा की है, साथ ही नामांकन के लिए जल्द ही तारीख तय करने की बात कही है। इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि गांधी परिवार का कोई भी व्यक्ति इस बार कांग्रेस का अध्यक्ष नहीं बनेगा।

कई बार राहुल को मना चुका- अशोक गहलोत

केरल गहलोत ने कहा कि, मैंने राहुल गांधी से कई बार बात करने की कोशिश कील कि उन्हें अध्यक्ष बनना चाहिए। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने भी यही प्रस्ताव पास किया है, लेकिन उन्होंने इसके लिए मना कर दिया और कहा है कि इस बार गांधी परिवार का कोई भी व्यक्ति कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव नहीं लड़ेगा। गहलोत ने कहा कि, देश की वर्तमान स्थिति को देखते हुए विपक्ष को मजबूत करने की जरूरत है।

कौन होगा राजस्थान का अगला सीएम

गहलोत के नामांकन करने पर उनका अध्यक्ष पद पर चुना जाना तय है और ऐसी हालत में गहलोत राजस्थान सीएम का पद छोड़ देंगे। इससे पहले अशोक गहलोत ने कहा था कि यह ओपन चुनाव है, इसे कोई भी लड़ सकता है। ‘एक व्यक्ति, एक पद’ का नियम नॉमिनेटेड पदों के लिए है।

वहीं राहुल गांधी आज सोनिया गांधी और प्रियंका के साथ मिलकर राजस्थान में नए सीएम के नाम पर फैसला ले सकते हैं। राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत भी इस बैठक में शामिल होंगे।

ये भी पढ़ें- अमित शाह का दो दिवसीय बिहार दौरा: नीतीश के खिलाफ आज भरेंगे हुंकार, सीमांचल से मिशन-2024 का करेंगे आगाज

कब आएंगे नतीजे

बता दें कि, कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए 22 सितंबर को अधिसूचना जारी की गई थी। 24 सितंबर से लेकर 30 सितंबर तक नामांकन दाखिल होंगे। नामांकन वापस लेने की अंतिम तारीख 8 अक्टूबर है। जानकारी के मुताबिक, एक से अधिक उम्मीदवार होने पर 17 अक्टूबर को मतदान होगा और नतीजे 19 अक्टूबर को सामने आएंगे।

अन्य राष्ट्रीय खबरों के लिए यहां क्लिक करें…

संबंधित खबरें...

Back to top button