भोपालमध्य प्रदेश

Panna News : चारा कटर मशीन से बालिका के दोनों हाथ कटे, हालत गंभीर

पन्ना। मध्य प्रदेश के पन्ना जिले में दर्दनाक हादसा हो गया। जिले में 13 वर्षीय बच्ची के दोनों हाथ चारा कटर मशीन से कट गए। गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। फिलहाल, उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। मामला धर्मपुर थाना अतंर्गत माखनपुर टोरहा गांव का बताया जा रहा है।

ये भी पढ़ें- पन्ना : तेज रफ्तार बस खाई में गिरी, 9 वर्षीय बच्ची की मौत; 15 लोग घायल

कैसे हुआ हादसा ?

जानकारी के मुताबिक, माखनपुर टोरहा गांव की रहने वाली बच्ची अपने माता-पिता के साथ खेत गई थी। उसके माता-पिता दूसरे काम में व्यस्त थे। इस दौरान बच्ची चारा मशीन में चारा काटने लगी, तभी अचानक वो बेल्ट की चपेट में आ गई। जिसके कारण उसके दोनों हाथ कट गए। चीखने की आवाज सुनकर परिजन तुरंत मौके पर पहुंचे और बच्ची को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

मध्यप्रदेश की अन्य खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

संबंधित खबरें...

Back to top button