भोपालमध्य प्रदेश

वन विहार में पिंजरे से बाहर निकला बाघ ,मचा हडकंप

- दो घंटे चला रेस्क्यू अभियान,ट्रेन्क्यूलाइज कर रेस्क्यू सेंटर भेजा

भोपाल। राजधानी भोपाल में शहर से सटे हुए वन विहार राष्ट्रीय उद्यान मे आज उस समय हड़कंप मच गया जब रेस्क्यूट सेंटर में बंद बाघ अपने केज से बाहर निकल गया। सूचना मिलते हुए वन विहार में मौजूद पर्यटकों को बाहर निकालकर सभी गेट बंद कराए गए। दो घंटे चले रेस्क्यू अभियान के बाद बाघ वन विहार एरिया में एक पेड़ के नीचे सोता हुआ पाया गया।

की जा रही जांच

वन विहार के अधिकारियों के मुताबिक बाघ वन विहार के अंदर ही एक पेड़ के नीचे सोते हुए मिला बाद में उसे ट्रेन्क्यूलाइज कर वापस पिंजरे में लाया गया। वन विहार प्रबंधन इस बात की जांच में जुट गया है कि आखिरकार यह बाघ अपने पिंजरे से बाहर कैसा आया।

आदमखोर था बाघ शौर्य

बाड़े से निकलकर भागे बाघ का नाम शौर्य था जिसे पिछले साल मार्च में हरदा से लाया गया था वहां पर इसने तीन लोगों पर हमला किया जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। बाघ के सुरक्षित रेस्क्यू होने से वन विहार प्रबंधन ने राहत की सांस ली है।

 

संबंधित खबरें...

Back to top button