भोपालमध्य प्रदेश

मप्र कांग्रेस ने संभाग प्रभारी किए नियुक्त, इन्हें मिली चुनावों के लिए जिम्मेदारी, देखें लिस्ट

भोपाल। मप्र में नगरीय निकाय और पंचायत चुनावों की तैयारियां तेज हो गई है। प्रदेश कांग्रेस ने पंचायत चुनावों के लिए नियुक्तियां शुरू कर दी हैं। शनिवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने संभाग प्रभारियों की नियुक्त की सूची जारी कर दी है।

ये भी पढ़ें: प्रदीप अहिरवार MP कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग अध्यक्ष नियुक्त, इनको बनाया कार्यकारी अध्यक्ष
नियुक्तियां

नेताओं को क्षेत्र में जाने के दिए निर्देश

ग्वालियर-चंबल में अशोक सिंह, सागर संभाग में लखन घनघोरिया, रीवा संभाग में प्रताप भानु शर्मा, जबलपुर संभाग में एमपी प्रजापति, शहडोल संभाग में तरुण भनोट को नियुक्त किया गया है। वहीं भोपाल के लिए पीसी शर्मा, होशंगाबाद (नर्मदापुरम) संभाग में संजय शर्मा, उज्जैन संभाग में सज्जन सिंह वर्मा, इंदौर संभाग में विजयलक्ष्मी साधो को जिम्मेदारी दी है। सभी नेताओं को तत्काल प्रभाव से क्षेत्र में जाने के निर्देश दिए है।

अनुसूचित जाति विभाग में भी नियुक्तियां

बता दें कि शुक्रवार को प्रदीप अहिरवार को मध्य प्रदेश कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग का अध्यक्ष नियुक्त किया है। उनके साथ ही गुरु चरण खरे, राजेंद्र मालवीय, राजेंद्र प्रसाद सोलंकी और नितेश नरवले को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है।

मध्य प्रदेश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें…

संबंधित खबरें...

Back to top button