जबलपुरमध्य प्रदेश

फायरिंग: एनएसए के आरोपी ने कुख्यात बदमाश को मारी गोली, अस्पताल में भर्ती

जबलपुर। गोराबाजार थानांतर्गत बिलहरी पेट्रोल पंप के समीप शनिवार की रात फायरिंग हुई। फायर होते ही वहां अफरा-तफरी का माहौल मच गया। दरअसल, एनएसए के आरोपी ने एक कुख्यात बदमाश पर फायरिंग कर दी। पीड़ित को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। गोराबाजार पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया है।

दोनों गुटों में है पुरानी दुश्मनी

गोराबाजार पुलिस ने बताया कि बिलहरी निवासी तारा यादव एनएसए का आरोपी है। वह जेल में बंद राजदीप गैंग का खास गुर्गा है। बिलहरी निवासी योगेश कुक्की से विवाद है। दोनों गुटों के बीच में काफी लंबे समय से दुश्मनी है। दोनों पर मारपीट का मामला दर्ज है। बता दें कि योगेश का बेटा तारा के खिलाफ प्रकरण में फरियादी है। समझौता के लिए 20 नवंबर को बिलहरी पेट्रोल पंप पर बैठक बुलाया था। बताते हैं कि वहां रामा यादव के साथ उसके गुट के मार्शल और विक्की यादव थी। सभी ने एक साथ चाय पी। इसी दौरान विक्की ने समझौता करने से मना कर दिया। इसे लेकर उनके बीच कहासुनी और फिर विवाद गहरा गया। आरोप है कि रामा यादव ने योगेश कुक्की गोली चला दी। गोली योगेश कुक्की के जांघ के पास लगी है।

बयान पर दर्ज किया प्रकरण

योगेश कुक्की को घायल कर रामा यादव और उसके गुर्गे फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही केंट सीएसपी भावना मरावी और एसआई इकबाल सिंह मौके पर पहुंचे। घायल को पहले विक्टोरिया और फिर वहां से मेडिकल में भर्ती कराया गया है। सीएसपी केंट भावना मरावी के मुताबिक घायल के बयान के आधार पर प्रकरण दर्ज कर लिया है।

ये भी पढ़े: सहेली ने अपने प्रेमी के दोस्त से कराया 12‌वीं की छात्रा का दुष्कर्म, आरोपी कर रहा ब्लैकमेल

जबलपुर की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें

संबंधित खबरें...

Back to top button