राष्ट्रीय

National Tourism Day 2022: भारत में ऐसे हुई राष्ट्रीय पर्यटन दिवस मनाने की शुरुआत, जानें इस साल की थीम

भारत के पर्यटन स्थलों के प्रचार प्रसार के लिए हर साल 25 दिसंबर को राष्ट्रीय पर्यटन दिवस मनाया जाता है। भारत विविधताओं का देश है। यहां पर्यटन स्थलों की भरमार है। दुनियाभर के पर्यटकों की नजर भारत के पर्यटन स्थलों पर रहती है। सरकार ने देश की अर्थव्यवस्था के लिए पर्यटन के महत्व के बारे में जागरूक करने के लिए पर्यटन दिवस मनाने का फैसला लिया।

ये भी पढ़ें: BJP केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक आज, PM मोदी होंगे शामिल; इन मुद्दों पर होगी चर्चा

कब से हुई पर्यटन दिवस की शुरुआत?

बता दें कि वैसे तो पूरी दुनिया में विश्व पर्यटन दिवस 27 सितंबर को मनाया जाता है लेकिन भारत का पर्यटन दिवस 25 जनवरी को होता है। इस दिन की शुरुआत 1948 में ही हो गई थी, जब देश आजाद होने के बाद भारत में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए एक पर्यटन यातायात समिति का गठन किया गया। इसके तीन साल बाद यानी 1951 में कोलकाता और चेन्नई में पर्यटन दिवस के क्षेत्रीय कार्यालयों में बढ़ोतरी की गई। दिल्ली, मुंबई के अलावा कोलकाता और चेन्नई में पर्यटन कार्यालय बनाए गए। साल 1998 में पर्यटन और संचार मंत्री के अंतर्गत पर्यटन से एक विभाग जोड़ा गया।

पर्यटन दिवस मनाने का उद्देश्य

कश्मीर से कन्याकुमारी तक कई पर्यटन स्थल हैं जो यात्रियों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं। राष्ट्रीय पर्यटन दिवस मनाने की शुरुआत लोगों को पर्यटन का महत्व और भारतीय अर्थव्यवस्था में इसकी भूमिका के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से हुई थी। वैश्विक समुदायों के बीच पर्यटन और इसके सामाजिक, राजनीतिक, वित्तीय और सांस्कृतिक मूल्य के महत्व को लेकर जागरूकता बढ़ाने के लिए यह दिवस मनाया जाता है।

देश की जीडीपी में भी होती है बढ़ोतरी

भारतीय पर्यटन से करोड़ों लोगों को रोजगार मिलता है तो वहीं देश की जीडीपी में भी बढ़ोतरी होती है। इसके अलावा पर्यटन दिवस के जरिए देश विदेश तक भारत की ऐतिहासिकता, खूबसूरती, प्राकृतिक सुंदरता, संस्कृति का प्रचार प्रसार होता है।

ये भी पढ़ें: नरोत्तम मिश्रा ने दिए अमेजन पर FIR के आदेश, बोले- राष्ट्र का अपमान नहीं किया जाएगा बर्दाश्त, गणतंत्र दिवस पर इतने कैदियों की सजा होगी माफ

राष्ट्रीय पर्यटन दिवस 2022 की थीम

हर साल इस दिन को एक थीम के तहत मनाया जाता है। राष्ट्रीय पर्यटन दिवस 2022 आंध्र प्रदेश में ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ के रूप में मनाया जाएगा। 2021 में राष्ट्रीय पर्यटन दिवस की थीम ‘देखो अपना देश’ थी। घातक कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए देश को लॉकडाउन पर रखा गया था। इसका पर्यटन पर काफी प्रभाव पड़ा।

संबंधित खबरें...