चालान नहीं भरा तो गाड़ी पर कार्रवाई! सुप्रीम कोर्ट ने सुझाए ये सख्त कदम
सुप्रीम कोर्ट ने बकाया ई-चालान की वसूली के लिए राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से सख्त कदम उठाने को कहा है। रैंडम वाहन जांच के दौरान बकाया चालान मिलने पर वाहन जब्त करने की कार्रवाई हो सकती है। रजिस्ट्रेशन, PUC, फिटनेस और ड्राइविंग लाइसेंस जैसी सेवाएं रोकने के उपायों पर भी कोर्ट ने विचार किया।
Dolly Wasvani
1 Oct 2026



























