
भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के टीटी नगर स्टेडियम में आज से खेलो इंडिया यूथ गेम्स की शुरुआत हो गई है। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का आगाज हुआ। कार्यक्रम में केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश की खेल एवं युवा कल्याण मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया की उपस्थिति में खेल महाकुंभ का रंगारंग शुभारंभ हुआ। अभिलिप्सा पांडा द्वारा ‘हर हर शंभु’ और नटराज डांस ग्रुप की प्रस्तुति हुई। इस दौरान कार्यक्रम में लेजर शो, आतिशबाजी की रंगारंग प्रस्तुति भी देखने को मिली।




किस शहर में कौनसे खेल आयोजित होंगे
भोपाल
- भोपाल के टीटी नगर स्टेडियम में एथलेटिक्स के 26 खिलाड़ी मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए 3-5 फरवरी तक पदकों के लिए मुकाबला करेंगे।
- डीएसवाई डब्ल्यू हॉल में 7-11 फरवरी तक कुश्ती के मुकाबले होंगे। जिसमें 21 खिलाड़ी भाग लेंगे।
- बॉक्सिंग के मुकाबले 5 दिनों तक भोपाल में 31 जनवरी से 4 फरवरी तक होंगे। इसमें 20 महिला और पुरुष खिलाड़ी पदकों के लिए रिंग पर उतरेंगे।
- शूटिंग अकैडमी में 1-6 फरवरी 6 दिनों तक चलने वाले मुकाबलों में मध्य प्रदेश के 7 खिलाड़ी निशाना साधेंगे।
- वॉटर स्पोर्ट्स के दो खेलो के मुकाबले भोपाल के बड़े तालाब स्थित वॉटर स्पोर्ट्स अकैडमी में खेले जाएंगे। 1 से 3 फरवरी तक कयाकिंग-कनोइंग के मुकाबले और 7-9 फरवरी तक रोइंग के मुकाबले होंगे। मध्यप्रदेश के 20 खिलाड़ी कयाकिंग-कनोइंग और 20 रोइंग में भाग लेंगे।
- भोपाल के साई इनडोर हॉल में 30 जनवरी से 3 फरवरी तक वॉलीबॉल के मैच खेले जाएंगे। इसमें महिला 12 और पुरुष 12 कुल 28 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।
- जूडो के मुकाबले भी साई इनडोर हॉल में खेले जाएंगे। 7-10 फरवरी 4 दिनों तक 16 खिलाड़ी मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए पदकों के लिए मुकाबला करेंगे। भोपाल के प्रकाश तरण पुष्कर में 7-11 फरवरी तक 14 खिलाड़ी मुकाबला करेंगे।
The Khelo India schedule is finally here!#UmmeedSeYakeenTak ka raasta yahan se shuru hota hai 🔥
Tune-in to Khelo India Youth Games.
Today | 7 PM with Pre-Show starting 6:30 PM onwards, only on Star Sports and Disney+Hotstar pic.twitter.com/j1pAfZioXf— Star Sports (@StarSportsIndia) January 30, 2023
इंदौर
- खेलो इंडिया के उद्घाटन समारोह के दूसरे दिन 31 जनवरी को इंदौर में बास्केटबॉल के मुकाबले खेले जाएंगे। 4 फरवरी तक इंदौर के बास्केटबॉल कॉम्प्लेक्स में महिला और पुरुष टीम के 24 खिलाड़ी अपना बेहतर प्रदर्शन कर टीम इवेंट के लिए कड़ा मुकाबला करेंगे।
- बास्केटबॉल कॉम्प्लेक्स में 6-10 फरवरी, 5 दिनों तक वेटलिफ्टिंग के मुकाबले होंगे। खेलो इंडिया यूथ गेम्स में मध्य प्रदेश से 15 खिलाड़ी भाग ले रहे है।
- इंदौर के अभय प्रशाल में 30 जनवरी से टेबल टेनिस के मुकाबले शुरू होंगे। 3 फरवरी तक चलने वाले मुकाबलों में मध्य प्रदेश के 7 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।
- इंदौरवासी 5- 9 फरवरी तक कबड्डी के शानदार मुकाबले अभय प्रशाल में देख सकेंगे।
इंदौर के एमरॉल्ड हाइट्स इंटरनेशनल स्कूल में 1 से 10 फरवरी तक युवा फुटबॉलर्स (पुरुष) को शानदार प्रदर्शन करते हुए देख सकेंगे। - खेलो इंडिया यूथ गेम्स के टेनिस के मुकाबले 5 दिनों तक इंदौर टेनिस क्लब में खेले जाएंगे। मध्य प्रदेश के 8 खिलाड़ी 6 से 10 फरवरी तक अपने बेहतरीन खेल से इंदौर वासियों के दिल जीतेंगे।
ग्वालियर
- मध्य प्रदेश की मेजबानी में होने वाले खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 में ग्वालियर में 4 अलग-अलग खेल बैंडमिंटन, हॉकी, जिम्नास्टिक और कलरिपावट्टू के मुकाबले होंगे।
- मध्य प्रदेश बैंडमिंटन अकादमी में 31 जनवरी से 3 फरवरी तक मध्य प्रदेश के 6 चयनित शटलर्स पदकों के लिए कड़ा मुकाबला करेंगे।
- ग्वालियर की हॉकी अकादमी में 7 दिन, 4 से 10 फरवरी तक हॉकी के मुकाबले खेले जाएंगे। मध्य प्रदेश के कुल 36 हॉकी प्लेयर (पुरुष एवं महिला) टीम का हिस्सा होंगे।
- एलएनआईपीई में जिम्नास्टिक के मुकाबले 1 से 5 फरवरी तक होंगे। इसमें 17 खिलाड़ी शानदार करतब का प्रदर्शन करेंगे।
- ग्वालियर वासी 3 दिन, 8 से 10 फरवरी तक केरल के पारंपरिक खेल कलरिपावट्टू के मुकाबले देख सकेंगे। मध्य प्रदेश से इस खेल में 11 खिलाड़ियों का चयन किया गया है।
उज्जैन
- महाकाल की नगरी उज्जैन में 1 से 10 फरवरी तक योग और मलखम्ब के शानदार मुकाबले होंगे।
- माधव सेवा न्यास उज्जैन में 1 से 3 फरवरी तक योगासन के 12 खिलाड़ी और 6 से 10 फरवरी तक मलखम्ब के 12 खिलाड़ी अपने बेहतरीन प्रदर्शन से मध्य प्रदेश को पदक दिलाएंगे।
जबलपुर
- खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 में संस्कारधानी जबलपुर में 30 जनवरी से 10 फरवरी तक 4 अलग-अलग खेलों के मुकाबले होंगे।
- पारंपरिक खेल खो-खो 30 जनवरी से 3 फरवरी तक। तीरंदाजी 31 जनवरी से 3 फरवरी तक और फेंसिंग के 5 दिवसीय मुकाबले 6 से 10 फरवरी तक रानीताल स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित होंगे।
- साइक्लिंग (रोड) 8 और 9 फरवरी को खजूरी रोड पर निर्धारित है।
- आर्चरी के मुकाबलों में मध्य प्रदेश के 4 खिलाड़ी, खो-खो के 30, फेंसिंग के 24 और साइक्लिंग के 2 खिलाड़ी मध्य प्रदेश टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे।
मंडला
- 2 से 10 फरवरी तक मंडलावासी मणिपुर और पंजाब के मशहूर पारंपरिक खेल थांगता और गटका का मजा ले सकेंगे। डिस्ट्रिक्ट स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 2 से 4 फरवरी तक गटका के 8 खिलाड़ी पदकों के लिए मुकाबला करेंगे। 8 से 10 फरवरी तक इसी कॉम्प्लेक्स में थांगता के 9 खिलाड़ी अपना बेहतरीन प्रदर्शन करेंगे।
बालाघाट
- बालाघाट के फुटबॉल ग्राउंड में 10 दिनों तक महिला युवा फुटबॉलर्स का रंग जमेगा। 1 से 10 फरवरी तक मध्यप्रदेश की 20 महिला फुटबॉलर्स अपना बेहतर प्रदर्शन करेंगी।
महेश्वर(खरगोन)
- मध्य प्रदेश के प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर महेश्वर में 6 और 7 फरवरी को सहस्त्र धारा में सलालम के मुकाबले खेले जाएंगे। जिसमें मध्य प्रदेश के 2 पुरूष और 2 महिला खिलाड़ियों का चयन किया गया है।
नई दिल्ली
- नई दिल्ली के आईजी स्टेडियम में 2 से 4 फरवरी तक 5 खिलाड़ी साइक्लिंग ट्रैक पर पदकों के लिए अपने हुनर का प्रदर्शन करेंगे।
2018 से शुरू हुए खेलो इंडिया यूथ गेम्स
खेलो इंडिया यूथ गेम्स की शुरुआत साल 2018 में हुई थी। अब तक दिल्ली, पुणे (महाराष्ट्र), गोवाहाटी (असम), एवं पंचकुला (हरियाणा) में इसका आयोजन हो चुका है। इस साल 5वें खेलो इंडिया यूथ गेम्स का आयोजन मध्य प्रदेश में 31 जनवरी 2023 से 11 फरवरी 2023 तक होगा। ये आयोजन प्रदेश के भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, जबलपुर, मंडला, महेश्वर एवं बालाघाट में किया जा रहा है।