अन्यमनोरंजन

मुंबई पुलिस ने किया हिंदुस्‍तानी भाऊ को गिरफ्तार, छात्रों को आंदोलन के लिए उकसाने का आरोप 

‘रुको जरा सबर करो’ कहने वाले यूट्यूबर विकास पाठक उर्फ हिंदुस्तानी भाऊ को छात्रों को प्रदर्शन के लिए उकसाने के मामले में गिरफ्तार किया है। भाऊ ने छात्रों को भड़काते हुए एक वीडियो इंस्टाग्राम पर अपलोड किया था। जिसमें छात्रों को महाराष्ट्र के शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड़ के आवास का घेराव के लिए कहा था।

ये भी पढ़ें: Big Boss 15 : तेजस्वी प्रकाश ने जीती ट्रॉफी, सोशल मीडिया पर ट्रेंड हुआ #Boycott बिग बॉस; कुंद्रा बोले- मेरा बहुत सी चीजों से विश्वास उठ गया

क्या है मामला

पुलिस के अनुसार विकास फाटक को छात्रों को प्रदर्शन के लिए उकसाने के मामले में गिरफ्तार किया है। दरअसल, महाराष्ट्र के कई इलाकों में सोमवार को 10 वीं और 12 वीं के छात्रों ने ऑफलाइन परीक्षा रद्द करने और ऑनलाइन परीक्षा लेने की मांग की थी। आरोप है कि फाटक ने छात्रों को सड़कों पर प्रदर्शन के लिए उकसाया था। इन छात्रों ने मुंबई की धारावी में स्थित राज्य के शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड के बंगले का घेराव किया था। सैकड़ों की तादाद में जमा हुए छात्र-छात्राओं की भीड़ को काबू करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा था। मामले में गृहमंत्री दिलीप वलसे पाटील ने इस पूरी घटना की जांच के आदेश दिए थे।

हिंदुस्तान भाऊ ने बिग बॉस सीजन 13 में भी भाग लिया था।

कौन है हिन्दुस्तानी भाऊ

हिंदुस्तान भाऊ का असली नाम विकास पाठक है। सोशल मीडिया पर लोग हिन्दुस्तानी भाऊ के नाम से जानते हैं। फाटक एक यूट्यूबर हैं और अपने बेबाक और अश्लील बयानों के चलते सुर्खियों पर रहते हैं। इसके अलावा भाऊ ने बिग बॉस सीजन 13 में भी भाग लिया था। इस सीजन में फाटक के अलावा इस सीजन में आसिम रियाज, शहनाज गिल और सिद्धार्थ शुक्ला भी काफी चर्चाओं में रहे थे।

संबंधित खबरें...

Back to top button