जबलपुरमध्य प्रदेश

देवताल गार्डन में रेप : गर्लफ्रेंड की दोस्त को मिलने बुलाया और किया दुष्कर्म, कहा अब तुमसे भी प्यार हो गया है

16 वर्षीय किशोरी की शिकायत पर गढ़ा थाने में मामला दर्ज

शहर के गढ़ा थाना क्षेत्र से रेप का मामला सामने आया है। यहां एक 24 वर्षीय युवक ने अपनी गर्लफ्रेंड की दोस्त के साथ रेप किया। आरोपी ने 30 अक्टूबर को उसे देवताल गार्डन मिलने के बहाने बुलाया था और सुनसान इलाके में उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता की शिकायत के बाद सोमवार 1 नवंबर को गढ़ा पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपी से ऐसे हुआ था परिचय

गढ़ा थाना प्रभारी राकेश तिवारी ने पीपुल्स अपडेट को बताया कि शास्त्री नगर निवासी 16 वर्षीय छात्रा की सहेली अक्सर उसे अपने साथ घूमने ले जाती थी। कई बार उसकी सहेली उसे तब भी साथ रखती थी जब वह अपने ब्वॉयफ्रेंड रिंकू से मिलने जाया करती। इसी दौरान 16 वर्षीय किशोरी की जान पहचान रिंकू से हो गई थी।

अब उससे नहीं, तुमसे प्यार हो गया है

किशोरी ने पुलिस को बताया कि युवक ने जान पहचान के चलते उसका नंबर मांग लिया था। इसके बाद वह अपनी गर्लफ्रेंड के बहाने उसे कॉल लगाने लगा। कुछ महीने बीत गए और दोनों के बीच खूब बातें होने लगीं। इसी दौरान आरोपी ने कहा कि वह अपनी गर्लफ्रेंड से नहीं बल्कि उससे प्यार करने लगा है।

ये भी पढ़ें : जबलपुर में ईद जुलूस के दौरान पुलिस पर चलाए पटाखे और पत्थर

देवताल गार्डन में किया रेप

पुलिस के मुताबिक पीड़िता को आरोपी रिंकू ने 30 अक्टूबर को देवताल मिलने बुलाया। शास्त्री नगर से किशोरी शारदा चौक पहुंची और रिकूं उसे अपनी बाइक से देवताल गार्डन ले आया। इसके बाद आरोपी ने पीड़िता को सुनसान इलाके में ले जाकर जबरन संबंध बनाए।किशोरी के विरोध करने पर शादी का झांसा दिया और चुप करा दिया, जिसके बाद पीड़िता ने अपनी मां को आपबीती सुनाई। रविवार रात परिजनों ने गढ़ा थाने में मामला दर्ज कराया।

सुनसान होने की वजह से देवताल गार्डन असामाजिक तत्वों को अड्डा बना रहता है।

पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज

किशोरी व उसके परिजनों की शिकायत पर गढ़ा पुलिस ने आरोपी रिंकू पर रेप और पॉक्सो एक्ट का प्रकरण दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी व पीड़िता का मेडिकल परीक्षण भी कराया गया। आरोपी को जल्द न्यायालय में पेश किया जाएगा।

जबलपुर की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

संबंधित खबरें...

Back to top button