ताजा खबरप्यार और रिश्तेराष्ट्रीयलाइफस्टाइल

Valentine’s Day को बनाना है यादगार… पार्टनर के साथ MP की इन रोमांटिक जगहों पर करें विजिट

Valentine’s Day Special। वैलेंटाइन डे हर साल 14 फरवरी को मनाया जाता है। यह दिन प्यार और रिश्तों को समर्पित है। इस दिन लोग अपने प्रियजनों को खास महसूस कराने के लिए अलग-अलग तरीके अपनाते हैं। वैलेंटाइन डे जल्द ही आने वाला है, ऐसे में कई कपल्स ने इस दिन को स्पेशल बनाने के लिए अपनी प्लानिंग भी शुरू कर दी होगी। अगर आप मध्य प्रदेश में रहते हैं, तो आपके पास कई बेहतरीन जगहें हैं जहां आप अपने प्यार का इजहार कर सकते हैं। आइए हम आपको कुछ ऐसी सुंदर जगहों के बारे में बताते हैं जहां आप अपने पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर सकते हैं…

मांडू

मांडू, जिसे मांडवगढ़ के नाम से भी जाना जाता है, मध्य प्रदेश के धार जिले में स्थित एक प्राचीन शहर है। यह शहर अपने ऐतिहासिक महलों, खूबसूरत वास्तुकला और प्राकृतिक सुंदरता के लिए प्रसिद्ध है। मांडू एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल है, खासकर उन लोगों के लिए जो इतिहास, रोमांस और शांति पसंद करते हैं।

पचमढ़ी

पचमढ़ी मध्य प्रदेश की एक बेहद खूबसूरत जगह है। कहा जाता है कि यह जगह घाटियों में खोया हुआ एक अद्भुत हिल स्टेशन भी है। मध्य प्रदेश की यह जगह किसी भी कपल के लिए घूमने के लिए किसी जन्नत से कम नहीं है। अपने अद्भुत दृश्यों, झरनों और झीलों के लिए मशहूर यह शहर वैलेंटाइन डे मनाने के लिए परफेक्ट डेस्टिनेशन है। यहां आप सतपुड़ा नेशनल पार्क, अप्सरा विहार, राजेंद्रगिरि सनसेट प्वाइंट और बी फॉल जैसी खूबसूरत जगहों पर अपने पार्टनर के साथ बेहतरीन प्यार भरे पल बिता सकते हैं।

लेक व्यू, भोपाल

मध्य प्रदेश की राजधानी भी किसी रोमांटिक जगह से कम नहीं है। लेक सिटी के नाम से मशहूर यह शहर किसी भी पार्टनर के लिए बेस्ट डेस्टिनेशन हो सकता है। प्राकृतिक सुंदरता के बीच अपने पार्टनर के साथ वैलेंटाइन डे मनाने का अलग ही मजा है। यह शहर किसी भी जोड़े के घूमने के लिए मध्य प्रदेश में सबसे अच्छे और सुरक्षित स्थानों में से एक माना जाता है। यहां आप अपने पार्टनर के साथ बड़ी झील, शौर्य स्मारक, मोती मस्जिद समेत कई अन्य रोमांटिक जगहों पर घूमने जा सकते हैं।

ओरछा

बेतवा नदी के तट पर स्थित ओरछा शहर किसी भी जोड़े के लिए घूमने के लिए सबसे अच्छी जगहों में से एक है। ओरछा में नदी के किनारे अपने पार्टनर के साथ कुछ प्यार भरे पल बिताने का अनोखा पल शायद मध्य प्रदेश में कहीं और नहीं मिलता। आप अपने पार्टनर के साथ बेतवा नदी में नैका विहार का आनंद भी ले सकते हैं। हर साल वैलेंटाइन डे के मौके पर यहां हजारों जोड़े घूमने आते हैं। आप अपने पार्टनर के साथ पालकी महल, हरदौल पैलेस और फूल बाग जैसी खूबसूरत जगहों पर भी जा सकते हैं।

लोटस वैली, इंदौर

मध्य प्रदेश में स्थित लोटस वैली किसी स्वर्ग से कम नहीं है। अपने प्रेमी के साथ लोटस वैली की यात्रा करना आपके लिए एक अद्भुत और रोमांचकारी अनुभव हो सकता है। इंदौर से लगभग 25 किलोमीटर दूर गुलावट गांव में स्थित है। 300 एकड़ में फैली लोटस झील में जब करोड़ों कमल के फूल खिलते हैं तो मन करता है कि बस इस नजारे को निहारता रहूं। यह एशिया की सबसे बड़ी लोटस वैली के रूप में भी प्रसिद्ध है। यहां आप अपने प्यार के साथ लोटस वैली के बीच साइकिलिंग, बोटिंग, घुड़सवारी जैसे रोमांचक खेलों का आनंद ले सकते हैं।

हनुवंतिया आइलैंड, खंडवा

हनुवंतिया द्वीप मध्य प्रदेश की खूबसूरत जगहों में से एक है। हनुवंतिया द्वीप इंदौर से लगभग 137 किलोमीटर दूर खंडवा में स्थित है। हनुवंतिया खंडवा शहर से 47 किमी दूर है। इंदौर से खंडवा तक नियमित बसें भी संचालित होती हैं। हनुवंतिया को मध्य प्रदेश का मिनी गोवा भी कहा जाता है। यह द्वीप अपने खूबसूरत दृश्यों, टेंट सिटी, लकड़ी के घरों, वातावरण, तैरते हुए, ट्रैकिंग और जल क्रीड़ा गतिविधियों के लिए प्रसिद्ध है। यहां पैरामोटरिंग, पैरासेलिंग, हॉट एयर बैलून जैसे एडवेंचर गेम्स रोमांच पैदा करेंगे। पर्यटकों की सुविधा के लिए तैयार की गई टेंट सिटी किसी लग्जरी होटल से कम नहीं है।

भेड़ाघाट, जबलपुर

जबलपुर में मौजूद भेड़ाघाट…संगमरमर की चट्टानों की ऊंची और संकरी घाटी के बीच नर्मदा नदी में नौकायन आपको रोमांचित कर देगा। ऊंचाई से गिरती पानी की दूधिया धारा और पानी से निकलते धुएं का दृश्य मंत्रमुग्ध कर देने वाला होता है। जब सूरज की रोशनी सफेद और मटमैले रंग की संगमरमर की चट्टानों पर पड़ती है तो नदी में उसका प्रतिबिंब अद्भुत होता है। इसे अपने प्यार के साथ देखना खूबसूरत पलों को यादगार बना सकता है।

वांचू पॉइंट, खरगोन

वैलेंटाइन डे पर अपने पार्टनर के साथ घूमने के लिए यह सबसे अच्छी जगह है। हरी-भरी वादियों के बीच आप अपने प्यार का इजहार कर सकते हैं। यहां के झरने, झीलें और मौसम इस जगह की खूबसूरती हैं।

संबंधित खबरें...

Back to top button