सीधी: 21 अक्टूबर से दौड़ेगी मेमू ट्रेन, रीवा से चुरहट तक रेल कनेक्टिविटी से यात्रियों को मिलेगी राहत
ललितपुर-सिंगरौली रेल परियोजना के तहत रीवा-चुरहट रेलखंड पर शनिवार को जब आठ कोच वाली पहली मेमू (MEMU) ट्रेन पहुंची तो चुरहट और रामपुर नैकिन के रेलवे स्टेशनों पर मौजूद लोगों के चेहरे खिल उठे। 166 किलोमीटर लंबे नए ट्रैक पर रेलवे के अधिकारी और तकनीकी दल सुरक्षा व रफ्तार के मानकों को बारीकी से परखा। स्टेशन पर ट्रायल देखने पहुंचे ग्रामीणों के बीच सिर्फ इसी ऐतिहासिक पल की चर्चा चलती रही।
Sanjay Tiwari
17 Oct 2026


























